फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A link road was to be built along the railway elevated track in nine months, till now the entire track has not been uprooted

Rohtak News: रेलवे एलिवेटिड ट्रैक के साथ नौ माह में बनना था लिंक रोड, अब तक पूरी पटरी तक नहीं उखड़ी

Sun, 17 Nov 2024 03:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
A link road was to be built along the railway elevated track in nine months, till now the entire track has not been uprooted
16सीटीके01...बजरंग भवन स्थित एलिवेटेड रोड से अभी नई उखड़ी गई पटरी। संवाद
रोहतक। गोहाना-रोहतक रेलवे लाइन पर एलिवेटिड ट्रैक के साथ-साथ बनने वाला 3.8 किलोमीटर लिंक रोड नौ माह में नवंबर माह तक बनाया जाना था, लेकिन अब तक बनना शुरू तक नहीं हो सका है। साथ ही ट्रैक की पूर्वी दिशा में बनने वाला नगर निगम का रोड भी बनना शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार व रेलवे ने मिलकर 315 करोड़ की लागत से रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर 3.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया था। दिसंबर 2023 में रेलवे ट्रैक के साथ-साथ 3790 मीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दी थी। चिन्योट कॉलोनी से शुरू होकर सेक्टर- 6 तक नौ माह में 21 करोड़ की लागत से बनाई जानी थी। इसके लिए दिसंबर 2023 में सरकार ने तकनीकी मंजूरी दी। मार्च माह में पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़क बनाने का ठेका दिया गया। इसे नौ माह में नवंबर के आखिर सप्ताह में पूरा करना था। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण तो दूर, साथ-साथ बन रहा नाला अधूरा पड़ा है। शुक्रवार को सड़क निर्माण के लिए तीन दिन पहले ठेकेदार ने जमीन को समतल करने का काम किया गया है।
विज्ञापन


14 कॉलोनियों को होगा सीधा फायदा, पांच मार्ग जुड़ जाएंगे
एलिवेटिड ट्रैक के साथ-साथ बनने वाले लिंक रोड से गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, किशनपुरा, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर, कबीर कॉलोनी, विशाल नगर, सेक्टर-5 और सेक्टर-6 सहित 14 कालोनियों को सीधा लाभ होगा। सड़क किनारे नए बाजार विकसित होंगे। साथ ही आउटर गोहाना बाईपास, बस स्टैंड रोड, सोनीपत रोड, दिल्ली रोड व झज्जर रोड आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा कारणों के चलते एलिवेटिड ट्रैक के साथ-साथ रेलवे ने 10 फीट जगह नहीं दी। उस जगह पर पीडब्ल्यूडी फुटपाथ बनाएगा। ताकि लोग आसानी से आवागमन कर सकें। प्रोजेक्ट नवंबर माह में पूरा होना था, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण देरी हो रही थी। तेजी से सड़क के लिए जमीन समतल करने का काम शुरू हो गया। उम्मीद है छह माह में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।


प्रदीप रंजन, प्रोजेक्ट ऑफिसर और रिटायर्ड एसई, पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग)

16सीटीके01...बजरंग भवन स्थित एलिवेटेड रोड से अभी नई उखड़ी गई पटरी। संवाद

16सीटीके01...बजरंग भवन स्थित एलिवेटेड रोड से अभी नई उखड़ी गई पटरी। संवाद

16सीटीके01...बजरंग भवन स्थित एलिवेटेड रोड से अभी नई उखड़ी गई पटरी। संवाद

16सीटीके01...बजरंग भवन स्थित एलिवेटेड रोड से अभी नई उखड़ी गई पटरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed