{"_id":"6a9840601e09a5d9080c0cb5","slug":"a-fair-special-train-ran-via-rewari-for-the-gogamedi-fair-rohtak-news-c-198-1-rew1001-244766-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गोगामेड़ी मेले के लिए रेवाड़ी होकर चली मेला स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गोगामेड़ी मेले के लिए रेवाड़ी होकर चली मेला स्पेशल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गोगामेड़ी मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेवाड़ी होकर गोगामेड़ी-अलीगढ़ के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा शुरू की है। बुधवार रात गोगामेड़ी से अलीगढ़ जाने वाली ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन पहुंची। अलीगढ़ से गोगामेड़ी जाने वाली ट्रेन वीरवार सुबह 11:25 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04749 गोगामेड़ी-अलीगढ़ मेला स्पेशल 4 सितंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह गोगामेड़ी से शाम 7:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। रेवाड़ी में रात 12:35 बजे पहुंचकर पांच मिनट बाद रवाना होगी। रास्ते में तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी और खुर्जा जंक्शन पर ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 04750 अलीगढ़-गोगामेड़ी स्पेशल 3 से 5 सितंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह अलीगढ़ से सुबह 6:30 बजे चलकर 11:25 बजे रेवाड़ी और शाम 5:30 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। ट्रेन में 16 साधारण और दो गार्ड डिब्बों सहित 18 डिब्बे होंगे।