फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A concrete pillar manufacturing factory was sealed for failing to pay property tax.

Rohtak News: संपत्ति कर जमा न करने पर कंक्रीट के पिलर बनाने की फैक्टरी सील

Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
A concrete pillar manufacturing factory was sealed for failing to pay property tax.
40...जींद रोड पर कंकरीट के पिलर बनाने की फैक्टरी सील करते हुए निगम की टीम। स्रोत : निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। संपत्ति कर वसूली में नगर निगम में टैक्स जमा न करने पर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को जींद रोड पर कंक्रीट के पिलर बनाने की फैक्टरी सील कर दी जबकि दो संपत्तियों के मालिकों ने मौके पर चेक दे दिए।
नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि संपत्तिकर बकायेदारों के विरुद्ध नगर निगम अब तेजी से कार्रवाई कर रहा है। पूर्व में नगर निगम ने बकायेदारों को चिह्नित संपत्तिकर जमा करवाने के नोटिस दिए थे।
विज्ञापन

मंंगलवार को निगम की टीम दल बल के साथ दिल्ली रोड, जींद रोड, गोहाना रोड पर गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान जींद रोड पर स्थित एक संपत्ति को सील किया गया जिस पर 8.10 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। दो संपत्ति धारकों ने अपने बकाया संपत्तिकर के चेक टीम को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक संपत्ति धारक ने मौके पर दस्तावेज प्रस्तुत किए कि उनके बिल में कुछ खामियां हैं जिनको ठीक करवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। इस कार्रवाई से मंगलवार को 27 लाख रुपये के चेक व तीन लाख रुपये से अधिक का नकद संपत्ति कर कार्यालय में जमा हुआ। नगर निगम का दावा है कि बकायेदारों को नोटिस पूर्व में ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed