{"_id":"698a4c16d021afbcea0bcda7","slug":"a-cake-will-be-cut-at-the-rohtak-district-bar-today-to-celebrate-the-cjis-birthday-rohtak-news-c-17-roh1019-808220-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीजेआई के जन्मदिन पर आज रोहतक जिला बार में काटा जाएगा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीजेआई के जन्मदिन पर आज रोहतक जिला बार में काटा जाएगा केक
विज्ञापन
28-जिला बार में पत्रकारों से बातचीत करते प्रधान दीपक हुड्डा व अन्य।
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के 65 वें जन्मदिन पर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन में 65 पाउंड वजन का केक काटा जाएगा। रक्तदान शिविर भी लगेगा। बार के प्रधान दीपक हुड्डा ने बार स्थित लाइब्रेरी में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।
हुड्डा ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ सेशन जज अजय तेवतिया करेंगे। शिविर में कम से कम 65 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सीजेआई सूर्यकांत 14 फरवरी को बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे।
सम्मान समारोह में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू समेत अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय ओहल्याण, महासचिव राजकरण पंघाल, सह सचिव डिंपल अरोड़ा, लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र लौरा व दीपक भारद्वाज सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।