{"_id":"69f8d392dca7eb5f330d2772","slug":"a-broken-drinking-water-line-left-taps-dry-leaving-women-on-the-streets-rohtak-news-c-17-roh1020-850357-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टूटी पेयजल लाइन से सूखे नल, सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टूटी पेयजल लाइन से सूखे नल, सड़क पर उतरीं महिलाएं
विज्ञापन
04-डेयरी मोहल्ला में सड़क पर डिब्बे-बाल्टी पटककर रोष प्रदर्शन करती महिलाएं व अन्य । संवाद
रोहतक। शहर के डेयरी मोहल्ले में बढ़ी पेयजल किल्लत के चलते सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने रोष प्रदर्शन किया और सड़क पर डिब्बे-बाल्टी पटककर रोष जताया। बोलीं-हमें पानी चाहिए और इसके लिए आला अधिकारियों के दफ्तरों तक भी जाएंगे।
महिलाओं ने बताया कि डेयरी मोहल्ले में 20 दिन पहले नगर निगम की ओर से निर्माण के लिए सड़क उखाड़ी गई थी। इस दौरान पानी की लाइन टूट गई थी लेकिन अब तक न तो निर्माण शुरू हुआ और न ही कनेक्शन जोड़े गए हैं। इससे 200 से अधिक घरों में पेयजल किल्लत बनी हुई है।
इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से मिले लेकिन समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने समस्या का समाधान न होने पर वार्ड-4 के पार्षद रिंकू के खिलाफ भी रोष प्रकट किया और अधिकारियों से पानी कनेक्शन जोड़ने की मांग की है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पेयजल कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मोहल्ले के एक हिस्से में पानी की किल्लत बनी हुई है। महिलाएं दूर से सिर पर पानी लाने को मजबूर हैं। यहां करीब तीन सप्ताह से पेयजल कनेक्शन टूट हुए हैं। समाधान अब तक नहीं हुआ है और परेशानियां बढ़ी हुई हैं।
- मौसम, डेयरी मोहल्ला
-- --
मोहल्ले की गलियों में 200 से भी अधिक घरों में पानी की समस्या बनी हुई है। कनेक्शन टूटने के बाद उनके घर में अब पानी नहीं आ रहा है। इस कारण समस्याएं बढ़ गईं। इसके समाधान की मांग सभी ने की है।
- कृष्णा, डेयरी मोहल्ला
-- -- --
यहां 20 दिन पहले सड़क उखाड़ी गई थी जिससे पानी के कनेक्शन टूट गए। न तो अब तक सड़क बनानी शुरू की है और न ही पेयजल समस्या का समाधान हुआ। इससे कई परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
- सतीश प्रजापति, डेयरी मोहल्ला
-- -- -- -- -- -- -- -
सैकड़ों लोगों की आवाजाही प्रभावित
माता दरवाजा चौक पास सड़क उखाड़ने से सैकड़ों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। राहगीर, रमेश, जसबीर व सुंदर ने बताया कि लोगों की माता दरवाजा चौक से गोहाना अड्डा तक आवाजाही की यह मुख्य सड़क है। गोहाना रोड और जींद रोड को भी यही जोड़ती है लेकिन लोगों को पुराना बस अड्डे के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -
डेहरी मोहल्ले में नगर निगम की ओर से सड़क उखाड़ी गई है जिससे पानी के कनेक्शन टूटे हैं। वहां बूस्टर वाली पाइप लाइन को छोड़कर दूसरी लाइन से नियम अनुसार कनेक्शन ले सकते हैं।
- राजेश रोहिल्ला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, रोहतक