{"_id":"86-61994","slug":"Rohtak-61994-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सिटी में चरमराई कानून व्यवस्था : बत्तरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सिटी में चरमराई कानून व्यवस्था : बत्तरा
Rohtak
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ने कहा कि सीएम सिटी होते हुए भी शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और शहर में आतंक का माहौल है। बत्तरा ने कहा कि व्यापारी वर्ग पूरी तरह से भयभीत है। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करें और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति सख्ती से पेश आएं।
वे वीरवार को डीएलएफ कालोनी में आयोजित मंच की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में सुभाष बतरा ने 15 दिसंबर की जन एकता रैली को सफल बनाने के लिए सबका आभार जताया व आगामी रणनीति बनाने के लिए कुछ अहम फैसले लिए। सुभाष बतरा ने कहा कि कुछ दिन पहले जाट आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर पूरे परिवार के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद किया। पंजाबी नेताओं व नुमाइंदों को हुड्डा से नसीहत लेनी चाहिए कि वे अपने समाज के लोगों के काम करें। पंद्रह दिसंबर की विशाल जन एकता रैली पर कुछ पंजाबी नेताओं ने ब्यानबाजी की थी, जोकि पूरे समाज के लिए अशोभनीय थी। बैठक में अशोक सचदेवा, पूर्ण चुघ, गोपाल कोचर, सोम मलिक, कस्तूरी लाल मल्होत्रा, मोहन लाल शर्मा, मनोहर लाल धमीजा, विनय मल्होत्रा, एडवोकेट सुुशील जुनेजा, गौतम बतरा, साहिल मग्गू, कपिल खन्ना, सुमीत गिरधर, मोहित खन्ना, कमल दुरेजा और सन्नी बतरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।