{"_id":"86-61992","slug":"Rohtak-61992-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी 12 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी 12 को करेंगे प्रदर्शन
Rohtak
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन 12 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन से पहले सभी जिलो में रोष सभाएं आयोजित कर सांसदों और विधायकों को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। यह निर्णय वीरवार को छोटूराम पार्क में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। एसोसिएशन की राज्य उपप्रधान रानी देवी ने कहा कि पिछले 11 दिनों से स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल आवास के सामने अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। इसके बावजूद सरकार के पास स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुध लेने का समय नहीं है।
विज्ञापन