फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   करोड़पति बनने के चक्कर में पहुंचे जेल

करोड़पति बनने के चक्कर में पहुंचे जेल

Tue, 15 Oct 2013 05:42 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Tue, 15 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के प्रमुख व्यवसायी जगदीश राय जैन के बेटे चंकित जैन (18) को अगवा करने की साजिश दस दिन पहले पड़ोसी आढ़ती के यहां रची गई थी। पुलिस ने इस मामले में गांव खरक निवासी संजय और उसके पिता विक्रम को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों ने बताया कि जल्द करोड़पति बनने के चक्कर में वे इस साजिश में शामिल हुए। पुलिस अभी चार और आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, आरोपी आढ़ती मोरखा निवासी भी फरार है। वीरवार को सर्राफा व्यापारी जगदीश राय जैन के बरदाना व्यापारी बेटे चंकित जैन का गांव भाली के पास से कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था और पांच करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न मिलने पर आरोपी उसे पीटकर रविवार अलसुबह बलंभा के पास फेंक गए।
विज्ञापन

रेलवे रोड के सर्राफा व्यापारी जगदीश राय जैन के बेटे चंकित जैन को अगवा करने के लिए अपहरणकर्ता पिछले दस दिन से उस पर नजर रखे हुए थे, परंतु उन्हें मौका ही नहीं मिल रहा था। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि बाकी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed