फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student's suspension revoked following the formation of an ABVP executive committee

Rohtak News: कॉलेज में एबीवीपी की कार्यकारिणी गठन पर छात्र का निलंबन लिया वापस

Sat, 24 Oct 2026 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Student's suspension revoked following the formation of an ABVP executive committee
24 सफीदों 6 छात्रों से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी सतीश कुमार। स्रोत विद्यार्थी
सफीदों। शहर के राजकीय कॉलेज में शनिवार को छात्र प्रमोद के निलंबन को लेकर विद्यार्थियों ने हंगामा किया। प्रमोद एमए प्रथम वर्ष में अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थी हैं। 22 अक्तूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कार्यकारिणी का गठन करने के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। विद्यार्थियों के विरोध और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कॉलेज प्रशासन ने करीब एक घंटे में निलंबन का फैसला वापस ले लिया।
विज्ञापन


समाजसेवी अजीत पथरी ने बताया कि प्रमोद ने कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए एबीवीपी की कार्यकारिणी गठित की थी। उनका कहना है कि कॉलेज में शौचालय, पीने के पानी और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों की आवाज उठाने के उद्देश्य से संगठन बनाया गया था। कार्यकारिणी गठन के बाद अध्यक्ष प्रमोद को निलंबित कर दिया गया जिससे विद्यार्थियों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन


सात सदस्यीय कमेटी ने मामला सुलझाया

विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और सात विद्यार्थियों की कमेटी गठित करवाई। कमेटी ने कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक कर निलंबन वापस लेने पर चर्चा की। इसके बाद प्रशासन ने प्रमोद का निलंबन रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल सरला सहरावत ने बताया कि कॉलेज परिसर में झगड़े की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था। बातचीत के बाद निलंबन वापस ले लिया गया है। विद्यार्थियों ने भी कॉलेज प्रशासन को आश्वासन दिया कि परिसर में किसी प्रकार का झगड़ा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed