फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आयरन की गोलियां खाने से रामपुरा की दो छात्राएं बीमार

आयरन की गोलियां खाने से रामपुरा की दो छात्राएं बीमार

Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव रामपुरा के राजकीय उच्च विद्यालय में आयरन की गोलियां खाने से नौवीं कक्षा की तीन छात्राएं बीमार हो गईं। छात्राओं को भिवानी के चौ. बंसीलाल मेमोरियल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, गांव खरक खुर्द के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयरन की गोलियाें के सेवन से आठ छात्राओं की हालत बिगड़ गई। छात्राएं गांव की पीएचसी में भर्ती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को रामपुरा के राजकीय उच्च विद्यालय में नौवीं के 38 बच्चों को आयरन की गोलियां दी गई थीं। छात्रा प्रियंका, पूजा और सोनिका की गोली खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। प्रियंका के भाई सुमित और सोनिका की चाची पूनम ने बताया कि स्कूल में आयरन की गोली लेने के बाद शाम के समय इन दोनों छात्राओें के सिर में दर्द होने लगा। शरीर में अकड़न होने लगी और चक्कर आने लगे। उन्हें भिवानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में छात्राओें के साथ आए अध्यापक शक्ति सिंह और महेश ने बताया कि स्कूल में सोमवार को बच्चों को आयरन की गोलियां दी गई थीं। इन दोनों बच्चियों को शाम के समय दिक्कत हो गई। किसी अन्य बच्चे में इस प्रकार की शिकायत नहीं मिली। छात्राओं का इलाज कर रहे डॉॅॅॅॅॅ. नरेश ने बताया कि कई बार खून की कमी होने से इस प्रकार की थोड़ी बहुत दिक्कत होती है। अब लड़कियों की हालत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। आयरन की गोलियां नुकसान नहीं करती। शारीरिक कमजोरी, खून की कमी या फिर मानसिक परेशानी आदि की वजह से इस प्रकार की थोड़ी बहुत परेशानी हो जाती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, गांव खरक खुर्द में आयरन की गोलियों से छात्रा बिमला, सीमा, पिंकी, ललिता, मैनावती, शोमल, सोनिया और सुमन बीमार हो गई। छात्राओं को गांव की पीएचसी में भर्ती कराया गया। स्कूल की कार्यकारी प्राचार्या बबीता ने बताया कि सोमवार को स्कूल के 400 बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई गई थी। मंगलवार को सुबह कुछ लड़कियों ने घबराहट, सिर दर्द आदि की शिकायत की तो उनको गांव की पीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद छात्राओं को छुट्टी दे दी गई। पीएचसी के डॉ. राजेश ने बताया कि खाली पेट गोली लेने की वजह से छात्राओं को थोड़ी बहुत दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed