{"_id":"86-46362","slug":"Rohtak-46362-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को कमरें में बंद कर पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को कमरें में बंद कर पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार
Rohtak
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारुहेड़ा पुलिस कर्मियों को कमरे में बंधक बनाकर पीटने के आरोपी अजय सिंह पुत्र सुबे सिंह निवासी रसूलपुर जिला झुनझूनु को हाउसिंग बोर्ड धारूहेडा से गिरफ्तार किया गया है। धारूहेडा थाना में 20 नवंबर की रात टेलिफोन से सुचना मिली कि न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी के मकान न. 1565 के उपर वाली मंजिल पर 5 नौजवान शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। ईएएसआई समे सिंह व प्रधान सिपाही अशोक कुमार मौके पर गये तो वहां पांच लड़के शराब में धुत तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर हगंामा कर रहे थे। उन पांचों लड़काें ने पुलिस को देखते ही ईएएसआई समे सिंह व प्रधान सिपाही अशोक कुमार को कमरे के अंदर खींच लिया और कमरे के दरवाजे की चिटकनी बंद कर ली। वहां दोनों पुलिसकर्मियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी गई थी।
विज्ञापन