फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दूरस्थ शिक्षा बंद करने का विरोध

दूरस्थ शिक्षा बंद करने का विरोध

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बहल (भिवानी)। दूरस्थ शिक्षा बंद करने से नाराज बहल आईटीआई के छात्रों ने इनसो के बैनर तले कक्षाओं का बहिष्कार किया और नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा को बंद कर सरकार ने छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

मंगलवार को सुबह दस बजे कक्षाएं शुरू होते ही छात्र कक्षाओं से बाहर आ गए और मेन गेट के सामने एकत्रित हो गए। छात्रों ने करीब एक घंटा सरकार और एमडीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इनसो जिला प्रधान अनिल गोकलपुरा ने कहा कि पहले तो सरकार ने छात्र संघ के चुनाव बंद करवा दिए। अब सरकार ने दूरस्थ शिक्षा को बंद कर कामकाजी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के साथ अन्याय करने का काम किया है। एमडीयू ने दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए तो दूरस्थ शिक्षा के तहत दाखिले स्वीकार कर लिए है लेकिन प्रथम वर्ष के लिए दाखिले लेने से मना कर दिया है। इस मौके पर अनिल बिधवान, भगतसिंह लेघां, प्रदीप बिधनोई, मनीष जांगड़ा, संजय नांगल, रामबीर सिवाच, प्रदीप गोकलपुरा, सुरेंद्र ढाबढाणी, सोमवीर पातवान, मुकेश कैरू, मंजीत बिजलानाबास, कर्ण बिधनोई, पंकज गोकलपुरा, अजय बिधनोई, संदीप नूनसर, नवीन बजीणा, मंदीप ढाबढाणी, कुलदीप सिवाच, अजय शिमली, नवीन कुड़ल, किरशन बहल, सुनिल बाघोत, अशोक पातवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed