{"_id":"86-46068","slug":"Rohtak-46068-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनना तय : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनना तय : चौटाला
Rohtak
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। इनेलो प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि स्वच्छ व लोकतंत्रात्मक शासन देने में तीसरे मोर्चे की सरकार ही सफल हो सकती है। देश में देर सवेर तीसरा मोर्चा बनकर ही रहेगा। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला रविवार को इनेलो नेता नरेश जून के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि तीसरा मोर्चा चुनाव से पहले बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने बारी-बारी से देश को लूटने का काम किया है। हरियाणा प्रदेश को कांग्रेस सरकार ने पूरी तरह से कंगाल कर दिया है और सरकारी खजाना खाली पड़ा है। आज हरियाणा पर 71 हजार करोड़ का कर्ज है। इसका ब्याज प्रतिमाह करीब 400 करोड़ रुपये बनता है। सरकार को कर्मचारियों के वेतन के लिए भी ब्याज पर कर्ज लेना पड़ रहा है।
एफडीआई का विरोध करते हुए कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश के किसी भी जिले में एफडीआई का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार कांग्रेस हाईकमान को खुश करने के लिए एफडीआई का पक्ष रख रही है। जनता कांग्रेस से तंग आ चुकी है। देश में मध्यावधि चुनाव ही जनता के सामने एकमात्र विकल्प है। कांग्रेस केवल राज की भूखी है। राज आने पर अपनी तिजोरी भर कर पैसे को विदेशी बैंकों में जमा करा रही है। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती हत्या, लूटपाट व बलात्कार की घटनाओं ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। चौटाला ने आरोप लगाय कि कांग्रेस ने केवल 3 कम्पनियों को देश का तमाम व्यापार सौंप दिया है। इस कारण अब आने वाले दिनों में छोटा व्यापारी और दुकानदार को रोजी रोटी के लाले पड़ने की संभावना है। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने भी कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। इस अवसर पर सतपाल पहलवान, कर्मबीर राठी, संजय दलाल, नरेश जून, धर्मबीर फौजी, विक्रम दलाल, अमित सहवाग, नरेंद्र देशवाल, राजेश पार्षद, रतन सिंह मोर आदि मौजूद रहे।