{"_id":"86-45871","slug":"Rohtak-45871-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलागढ़ पहुंच स्व. सुरेंद्र को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलागढ़ पहुंच स्व. सुरेंद्र को याद किया
Rohtak
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
=तोशाम (भिवानी)। स्व. सुरेंद्र सिंह की कार्यकर्ताओं के दिलों पर अमिट छाप है। इसीलिए सभी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक भी उनकी स्मृति रैली के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह कहना है जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी का । वे गांव गोलागढ़ में स्व. सुरेंद्र सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि देने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि स्व. सुरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को बड़ा मान सम्मान देते थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने स्व. सुरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री पद संभालने का ऑफर दिया था। इस पर स्व. सुरेंद्र सिंह ने अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कहते हुए यह पद ठुकरा दिया था।
उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं और जनता का इसी तरह प्यार मिलता रहा तो वे बुलंदियों को छूते हुए लोगों का सवाया हक करके देंगी। उन्होंने कहा कि स्व. सुरेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर 17 नवंबर को आयोजित होने वाली स्मृति रैली में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस के अनेक मंत्री भी शामिल हो रहे हैं।