फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रात को गुम हुई पांच वर्षीय बच्ची सुबह मिली

रात को गुम हुई पांच वर्षीय बच्ची सुबह मिली

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू से भिवानी शादी समारोह में आई पांच वर्षीय बच्ची शनिवार रात अचानक गुम हो गई। बच्ची के गुम होने के बाद किसी अनहोनी की आशंका से हड़कंप मच गया। बच्ची को रात भर तलाशने के बाद आखिर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस भी बच्ची की तलाश में जुटी रही। सुबह गांव बामला का एक युवक बच्ची को लेकर भगवती धर्मशाला आया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिवानी की भगवती धर्मशाला में शादी समारोह में लोहारू से बलबीर सिंह व उनकी पत्नी तारादेवी आए थे। शादी समारोह में गाना बजाना चल रहा था कि अचानक बलबीर सिंह की पांच वर्षीय पौत्री सिद्धी गायब हो गई। सब बच्ची की तलाश में जुट गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। एसपी सिमरजीत सिंह, डीएसपी करताराम, विरेंद्र सिंह आदि के अलावा लोहारू के डीएसपी भी भिवानी पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस ने भी शहर में अनेक स्थानों पर ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली।
विज्ञापन

बच्ची को रविवार सुबह गांव बामला का संदीप नामक युवक बच्ची को लेकर शादी समारोह वाली जगह भगवती धर्मशाला आया और बच्ची को पुलिस के हवाले कर दिया। संदीप ने बताया कि बच्ची रात को बाजार में उसे रोती हुई मिली। इसके बाद उसने बच्ची के बताए अनुसार कई फोन भी मिलाए लेकिन संपर्क नहीं हुआ। एएसआई अत्तर सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करवाया गया। सब सामान्य मिलने पर बच्ची परिजनों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed