फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   92 players of the state will go to the National Athletics Championship

नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जाएंगे प्रदेश के 92 खिलाड़ी

Thu, 13 Oct 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
92 players of the state will go to the National Athletics Championship
कर्नाटक के बंगलूरू में 15 से 19 अक्तूबर तक होने वाली 61वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश के 92 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रेदश की टीम में 54 पुरुष और 38 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ और महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि टीम के साथ रोहतक से प्रबंधक रोहताश जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 100 मीटर और 400 रिले दौड़ में नुजरत अली यमुनानगर, गोविंद कुमार करनाल और सरजीत जून झज्जर, 400 मीटर और 400 मीटर रिले दौड़ में प्रवीन सोनीपत, अनूप कुमार भिवानी 400 मीटर दौड़, 400 मीटर हर्डल रेस व 400 मीटर रिले रेस, कृष्ण हिसार 400 मीटर व 400 मीटर रिले रेस, रोहित भिवानी 200 मीटर दौड़, देवेंद्र कुमार सोनीपत और सत्यदेव पलवल 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़, सुमित गुरुग्राम 800 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में इशु सोलंकी गुरुग्राम, 5000 मीटर दौड़ में अजय झज्जर, रोहित सोनीपत और अजय झज्जर, 10000 मीटर दौड़ में शुभम संधू सोनीपत, 110 मीटर हर्डल रेस में मोहित चहल सोनीपत, भूपेंद्र जींद, युद्धवीर सिंह हिसार, विकास भिवानी 400 मीटर हर्डल, अमन करनाल 400 मीटर हर्डल और 400 मीटर रिले रेस, अंकित, राजेश रोहतक, रवि करनाल और रोहित वर्मा रेवाड़ी 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ यादव गुरुग्राम, बिजेंदर सोनीपत और आकाश पानीपत हाई जंप, मोहम्मद अता साजिद और गौरव फरीदाबाद लांग जंप, अजय भिवानी और मंयक चौधरी पंचकुला ट्रिपल जंप, कुंदन पानीपत, परवीन कुमार सोनीपत और तनुज कुमार पोलवाल्ट इवेंट, सावन रोहतक, चेतन कपूर फरीदाबाद और इंदरजीत सिंह भिवानी शाट पुट इवेंट, मंजीत झज्झर, प्रशांत मलिक सोनीपत और निर्भय सिंह भिवानी डिस्कस थ्रो, अजय कुमार भिवानी, अजय सोनीपत और गौरव सोनीपत हैमर थ्रो इवेंट, सागर, प्रमोद फतेहाबाद, साहिल सिलवाल चरखी दादरी जेवेलिन थ्रो इवेंट, सोनू भिवानी, मोहित सैनी करनाल और सुनील कुमार कैथल डैक्थलान इवेंट, परमदीप मोर जींद, सुनील झज्झर और हरदीप भिवानी 20 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में, बिंदु सोनीपत 100 मीटर रिले दौड़ और विशाल सिंह फतेहाबाद 400 मीटर रिले दौड़ में भाग लेकर अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार मिटान ने कहा कि महिलाओं में प्रीति और सोनिया 100 मीटर दौड़, हिमांशी मलिक सोनीपत, प्रिया रोहतक और निशा हिसार 200 मीटर और 400 मीटर रिले रेस, हिमांशी मलिक सोनीपत और दीपांशी रोहतक 400 मीटर, 400 मीटर और मिक्स्ड रिले, रचना रोहतक, पूजा रोहतक और भविका कथूरिया 800 मीटर दौड़, पूजा रोहतक, वर्षा पानीपत, ऊषा शर्मा करनाल 1500 मीटर दौड़, भारती सोनीपत, प्रिंसी रोहतक 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़, मोनिका सोनीपत 10 किलोमीटर दौड़, सिम्मी भिवानी, नन्ही हिसार और बबीता सिंह सोनीपत 400 मीटर हर्डल, मीना महेंद्रगढ़ और चंचल 3000 मीटर स्टेपल चेज, ज्योति भिवानी, रेखा फतेहाबाद हाई जंप, मीमांशा दहिया करनाल ट्रिपल जंप, रजनी भिवानी और ज्योति हिसार पोलवाल्ट इवेंट, शॉटपुट इवेंट में योगिता भिवानी, डिस्कस थ्रो में निधि रानी रोहतक, श्वेता सोनीपत और सुनीता भिवानी, हैमर थ्रो में रेणु सोनीपत और अनीशा दहिया सोनीपत, जेवलिन थ्रो में पुष्पा झज्जर, प्रियंका चरखी दादरी और शिल्पा रानी जींद, हैप्टाथलान इवेंट में कमलजीत कौर कैथल और शिखा रोहतक, ज्योति भिवानी 20 किलोमीटर वॉक रेस और मनीषा कैथल 400 मीटर दौड़ में भाग लेंगी।

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष और वर्तमान विधायक ऐलानाबाद चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और महासचिव राजकुमार मिटान ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed