फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 अगस्त को मिलेगा एलिवेटिड रोड, पार्किंग पर अभी फंसा पेंच

15 अगस्त को मिलेगा एलिवेटिड रोड, पार्किंग पर अभी फंसा पेंच

Mon, 25 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त को मिलेगा एलिवेटिड रोड, पार्किंग पर अभी फंसा पेंच
15 अगस्त को मिलेगा एलिवेटेड रोड, पार्किंग पर अभी फंसा पेंच
विज्ञापन

- निगम द्वारा पीपीपी मोड में भिवानी स्टैंड व हुडा कांप्लेक्स में पार्किंग का प्रस्ताव भेजा हुआ है कैबिनेट की मंजूरी के लिए

: समय पर पार्किंग नहीं बनी तो पुराना बस स्टैंड से अंबेडकर चौक के बीच नहीं उतर सकेंगे वाहन
: प्राथमिकता के आधार पर प्रोजेक्ट के तहत भी सीढ़ियां व लिफ्ट लगाई जा रही हैं
: दिल्ली की तर्ज पर दोनों तरफ लगेगा साउंड बैरियर
: मंत्री ने ली अधिकारियों की मीटिंग, चंडीगढ़ से बुलाया चीफ इंजीनियर
: पूर्व विधायक बोले, बिना पार्किंग एलिवेटेड रोड अधूरा, व्यापारी हो जाएंगे बर्बाद

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के बहुचर्चित एलिवेटेड रोड पर 15 अगस्त तक वाहन दौड़ने लगेंगे। रविवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों ने मीटिंग में सहकारिता मंत्री को यह भरोसा दिया, लेकिन पार्किंग को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। निगम द्वारा पीपीपी यानि प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप में भिवानी स्टैंड व हुडा कांप्लैक्स में पार्किंग बनाने का प्रस्ताव अभी कैबिनेट ने पास नहीं किया है। ऐसी स्थिति में अगर डेढ़ माह में एलिवेटेड रोड चालू हो जाएगा तो इतनी कम अवधि में पार्किंग कैसे बनेगी। पार्किंग नहीं होगी तो पुराने बस स्टैंड से आंबेडकर चौक के बीच में बने 1.8 किलोमीटर के दायरे में वाहन एलिवेटेड रोड से नीचे नहीं उतर पाएगा। क्योंकि फिलहाल कंपनी भिवानी स्टैंड, हुड्डा कांप्लेक्स व दूसरी जगह केवल लिफ्ट और सीढ़ियां ही लगवा रही है।

पुराने शहर में जाम की समस्या है। पुराने बस स्टैंड से लेकर अंबेडकर चौक तक वाहन जाम में फंसे रहते थे। इसके चलते सहकारिता मंत्री की पहल पर दो साल पहले एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसे पहले जून 2018 तक पूरा करना था। लेकिन यह कार्य समय सीमा में पूरा नहीं हुआ। अब इसे 15 अगस्त तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए रविवार को मंत्री ने सर्किट हाउस में कंपनी व अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। ग्रोवर ने कहा कि एलिवेटेड रोड की लाइटिंग, वॉल पेंटिंग और हरियाली के लिए पौधरोपण समेत अन्य कामों को तेजी से शुरू किया जाए। चंडीगढ़ से आए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ राकेश मिनोचा ने उन्हें आश्वस्त किया कि आगामी डेढ़ माह में एलिवेटेड रोड को पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा और अगस्त माह में इसे रोहतक वासियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर ने कहा कि जर्मनी की कंपनी की लिफ्ट लगाई जाएगी। एलिवेटेड रोड के प्रत्येक केंद्र पर पिलर पर आकर्षक पेंटिंग की जाएगी। पिलरों के बीच पौधे लगाए जाएंगे। दोनों तरफ ग्रिल लगेगी। एलिवेटेड रोड के ऊपर और नीचे लाइट सिस्टम बनाया जाएगा ताकि राहगीरों को पर्याप्त रोशनी मिल सके। बैठक में तय हुआ कि इसके लिए आर्किटेक्ट एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। साथ ही दोनों तरफ साउंड बैरियर लगेगा, ताकि आसपास के लोगों को वाहनों के शोर के चलते परेशानी न हो। अधिकारियों की एक टीम दिल्ली के प्रमुख फ्लाईओवर का अध्ययन करेगी ताकि वहां से बेहतरीन डिजाइन देखे जा सके। बैठक में कच्चा बेरी रोड पर बनने वाले एलिवेटेड रोड को लेकर भी मंथन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस पर भी जल्द ही काम चालू हो जाएगा। अधिकारियों से मेंटेन करने बाबत पूछा तो उन्होंने बताया कि एलिवेटेड रोड का निर्माण करने वाली कंपनी अगले 4 साल तक एलिवेटेड रोड को मेंटेन करेगी।


14 लाख में बनेगा भिवानी रोड पर गोल चक्कर
मंत्री ग्रोवर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भिवानी चुंगी और ड्रेन नंबर 8 के बीच भी चौक का निर्माण किया जाए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए करीब 14 लाख रुपए मंजूर हो गए हैं। जिस पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। साथ ही भिवानी रोड के पुल से लेकर भिवानी चुंगी तक के डिवाइडर को भी ठीक करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर रामस्वरूप वर्मा, जॉइंट कमिश्नर रविंद्र कुमार, पीडब्लूडी के एसई बलराज सिंह, तकनीकी सलाहकार प्रदीप रंजन, डीटीपी के के वार्ष्णेय भी मौजूद रहे।



बिना सरकारी पार्किंग एलिवेटेड रोड पड़ेगा व्यापारियों पर भारी
भिवानी स्टैंड व हुडा कांप्लेक्स के अंदर एलिवेटेड रोड से जोड़कर निगम सरकारी खर्च पर पार्किंग बनाए। क्योंकि अगर पीपीपी मोड में पार्किंग बनी तो कॉमर्शियल शॉप बनानी जाएंगी। इससे पार्किंग के लिए जगह नहीं बचेगी। अगर जगह नहीं होगी तो लोग वाहन कहां खड़ा करेंगे। पार्किंग की जगह नहीं होगी तो किला रोड, रेलवे रोड, शौरी मार्केट व पुराने शहर के बाजारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सहकारिता मंत्री लोगों को सपने कुछ दिखाते हैं और हकीकत में कुछ और हो रहा है।
- भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed