{"_id":"5b1ae4a64f1c1bb06e8b7018","slug":"91528489126-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेड के नीचे से गेहूं के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेड के नीचे से गेहूं के
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेड के नीचे से गेहूं के दो कट्टे चोरी
कालांवाली। मंडी का सबसे सुरक्षित क्षेत्र मानी जाने वाली अनाज मंडी से वीरवार रात्रि को शेड के नीचे पड़े गेहूं के कट्टों में से दो कट्टे गेहूं के चोरी होने से अनाज मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मैसर्स बिहारी लाल सुरेश कुमार के संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि बताया कि उसकी दुकान के 24 गट्टे गेहूं के भरे शेड के नीचे पड़े हुए थे। जब उसने वीरवार की रात्रि को अपने कट्टों को संभाला तो उसमें से दो कट्टे कम थे। सुरेश कुमार ने बताया कि अनाज मंडी के चारों गेटों पर चौकीदार नियुक्त हैं। लेकिन इसके बावजूद भी शेड के नीचे से गेहूं के कट्टे चोरी हो गए। जोकि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। कुछ माह पूर्व भी एक आढ़ती के सरसों के कट्टे चोरी हो गए थेे। जिसकी जांच करने पर पता चला था कि मंडी में काम करने वाले मजदूरों ने ही कट्टे चोरी कर मंडी के ही एक दुकानदार को बेचे थे।