{"_id":"5a85e78a4f1c1b410b8b93a7","slug":"91518725002-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री छत्रपाल, भाजपा नेत्री नेहा धवन समेत कार्यकर्ताओं ने नहीं लगाए हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री छत्रपाल, भाजपा नेत्री नेहा धवन समेत कार्यकर्ताओं ने नहीं लगाए हेलमेट
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी (हिसार)।
रैली के लिए हांसी से 2500 बाइक रवाना करने का भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा फेल साबित हुआ। हांसी से जींद रैली में जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं। पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह खुद बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। कई बाइक ऐसी भी थीं, जिन पर तीन-तीन लोग सवार थे। वहीं आधी से अधिक बाइकों पर चालक बिना हेलमेट के सवार थे। रैली के लिए रवाना होते समय भाजपा नेत्री और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या नेहा धवन भी बाइक चलाकर पहुंचीं। नेहा ने भी बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना। भाजपा कार्यकर्ता यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए ही पुलिस की नाक के नीचे से गुजरे, लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं कहा।