{"_id":"5a00cd724f1c1bd9538bb6fc","slug":"91510002034-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर जा रहे पिता-पुत्र की हादसे में मौत, दूसरा बेटा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर जा रहे पिता-पुत्र की हादसे में मौत, दूसरा बेटा रेफर
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर जा रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, दूसरा बेटा रेफर
चरखी दादरी।
हिसार कोर्ट में पेशी पर जाने के लिए घर से निकले सांतौर निवासी पिता-पुत्र की सोमवार सुबह करीब छह बजे समसपुर के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक एक ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में मृतक रणधीर का मंझला बेटा उपदेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दादरी सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले मृतकों के परिजनों ने सिविल अस्पताल में पुलिस कार्यप्रणाली से खफ होकर थोड़ा हंगामा भी किया लेकिन समझाने पर वो मान गए। मृतक रणधीर के भाई के बयान पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, घर के मुखिया की मौत के बाद रणधीर के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी पैदा हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव सांतौर निवासी रणधीर अपने बड़े बेटे पवन व मंझले बेटे उपदेश के साथ बाइक पर सोमवार सुबह करीब छह बजे घर से निकला था। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक रणधीर के भाई रामरतन ने बताया कि उसके भतीजे पवन की हिसार में किसी झगड़े के मामले में पेशी थी। रामरतन ने बताया कि रणधीर व उसे दोनों भतीजों को सुबह साढ़े छह बजे दादरी स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। उन्होंने बताया कि करीब सात बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि जब रणधीर, पवन व उपदेश समसपुर गांव के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो एक डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान रणधीर(60) व उसके बड़े बेटे पवन (24) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल उपदेश को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने या साइड दबाने से यह हादसा हुआ है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना एसआई गल्लाराम अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। मौका-ए-वारदात देखने के बाद पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंचेे जहां पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का तर्क है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
साथी कर्मचारियों से लड़ाई-झगड़े मामले में थी पवन की पेशी
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक पिता-पुत्र रणधीर व पवन के परिजनों ने बताया कि पहले पवन हिसार में नौकरी करता था। उसी दौरान उसका साथी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई थी। यह बात बढ़कर मारपीट तक जा पहुंची थी और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को रणधीर, पवन व उपदेश पेशी पर हिसार जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
एक साथ जली पिता-पुत्र की चिताएं, गांव में पसरा मातम
हादसे का पता लगते ही गांव सांतौर में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे। दोपहर बाद ग्रामीण शव लेकर गांव की ओर रवाना हुए। वहीं मृतक का छोटा बेटा संजय घटना के बाद से सदमे है। ग्रामीणों का कहना है कि पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और एकसाथ पिता-पुत्र की मौत के बाद ग्रामीण मृतक के परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं।
पवन और रणधीर के सहारे चलता था घर का चूल्हा-चौका
ग्रामीणों सहित मृतक पवन के भाई संयज ने बताया कि घर का चूल्हा-चौका उसका पिता रणधीर और बड़े भाई पवन के सहारे ही चल रहा था। परिवार के दोनों कमाने वाले उन्हें छोड़कर चले गए हैं और परिवार के सामने आर्थिक संकट भी पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रणधीर व पवन मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का लालन-पोषण कर रहे थे।
वर्जन::
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया है। मृतक रणधीर के भाई के बयान पुलिस ने दर्ज किए थे और इस आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह फिलहाल फरार चल रहा है, पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
रघवीर सिंह, सदर थाना प्रभारी