फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जैन पब्लिक स्कूल में सोलर एनर्जी प्लांट का शुभारंभ

जैन पब्लिक स्कूल में सोलर एनर्जी प्लांट का शुभारंभ

Fri, 08 Jun 2018 05:07 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
जैन पब्लिक स्कूल में सोलर एनर्जी प्लांट का शुभारंभ
रेवाड़ी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि इस समय पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है। इस समस्या से छुटकारा पाने, बिजली समस्या से निजात पाने एवं पर्यावरण संरक्षण का सबसे अच्छा विकल्प सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। जैन पब्लिक स्कूल में सोलर एनर्जी प्लांट के शुभारंभ पर जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने लोगों से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की। उन्होंने इस प्लांट के लिए प्रबंधन समिति को पांच लाख 85 हजार की सब्सिडी का चेक भेंट किया।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा बेहतर विकल्प है। जब तक सृष्टि है तब तक सूर्य रहेगा। बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए इससे अच्छा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी को आगे आना चाहिए और संस्थानों एवं घरों में भी इस सिस्टम को अपनाना चाहिए। इससे बिजली की बचत एवं ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यालय में बन रहे ऑडिटोरियम के लिए पाँच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इससे पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री के विद्यालय में आगमन पर स्कूली बैंड की धुन पर प्रबंधन समिति के प्रधान पीके जैन, उप प्रधान प्रदीप जैन, प्रबंधक शशांक जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, जैन समाज के प्रधान सुनील, प्रबंधन समिति सदस्य संदीप जैन, उप प्रधानाचार्य सोलन छाबड़ा, मुख्य अध्यापिका विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी रेणिका जैन आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed