फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ऑनलाइन बन सकेगा वोट

ऑनलाइन बन सकेगा वोट

Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन बन सकेगा वोट
अब ऑनलाइन बन सकेगा वोट
विज्ञापन

भिवानी
देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. नजीम जैदी ने शुक्रवार को हरियाणा व पंजाब के लिए ईआरओ नेट वेबसाइट लांच की, जिसके माध्यम से मत बनवाने संबंधित कार्य ऑनलाइन किया जा सकेगा। पंजाब एवं हरियाणा मेें यह पॉयलेट प्रोजेक्ट है, जिसे बाद में अन्य प्रदेशों में लागू किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लॉचिंग के दौरान डॉ. जैदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरियाणा व पंजाब के अलावा अन्य प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों से बात की और इस बारे में जरूरी निर्देश दिए। यहां लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में प्रोजेक्टर पर वेबसाइट लांच करने का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
उन्होंने बताया कि अब नए वोट बनाने, शुद्धिकरण व वोट कटवाने या स्थानांतरण कार्य विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन किया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि वोट बनाने का कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। इसके लिए शिक्षण संस्थाओं में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि पात्र युवा वर्ग मत बनवाने से वंचित न रहे। इस मौके पर नगराधीश महेश कुमार, तहसीलदार संजय बिश्नोई, जिला निर्वाचन तहसीलदार जयबीर सिवाच व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज बजाज सहित अनेक बीएलओ मौजूद थे।
विज्ञापन

--
एक से 31 जुलाई तक चलेगा मत बनाने का कार्य
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि इस वेबसाइट से मत बनाने के कार्य में पारदर्शिता आएगी और यह कार्य और भी आसान होगा। उन्होंने बताया कि वेबसाइट के अलावा यह कार्य गांवों में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर और बूथ स्तर पर जारी रहेगा। इस वेबसाइट के बारे में संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उपायुक्त ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक नए वोट बनाने का अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नए वोट बनाने, शुद्धिकरण, मृतकों के वोट मतदाता सूची से काटने व वोट स्थानांतरण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान नौ व 23 जुलाई को विशेष दिन निर्धारित किए हैं, जिसमेें सभी बूथ स्तर के अधिकारी अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे और सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वोट बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा वर्ग वोट बनवाने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed