फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   900 tonnes of garbage strewn across the streets; risk of disease rising.

Rohtak News: सड़कों पर फैला में 900 टन से कूड़ा, बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

Tue, 25 Aug 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
900 tonnes of garbage strewn across the streets; risk of disease rising.
फोटाे : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर हड़ताली कर्मियों को संबो​धित करते हरियाणा अग्निशमन
सोनीपत। सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 19वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है और विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 900 टन से अधिक कूड़ा जमा हो गया है। सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश के बाद कूड़ा और गंदगी सड़ने से कई इलाकों में दुर्गंध फैल रही है। लोगों को संक्रामक बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अलावा गन्नौर और खरखौदा में भी कर्मचारियों के धरने जारी हैं। गोहाना में 33 नियमित सफाईकर्मी काम पर लौट आए हैं और 40 टन कूड़ा उठाया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार से 13 मई के समझौते को लागू करने के लिए लिखित आदेश जारी करने की मांग की। संगठनों का कहना है कि केवल सैद्धांतिक सहमति से मांगों का समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन

धरने पर हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद और राज्य नेता जयप्रकाश पहुंचे। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने अध्यक्षता की, जबकि जिला प्रधान राजीव खत्री ने मंच संचालन किया। इस दौरान दीपक बोहत, विशाल, रविंद्र, कमलेश, राजरानी, आशीष, नितिन, संजय दहिया, अजीत, राहुल और प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित आदेश तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
कर्मचारी संगठनों ने पालिका रोल कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की स्थायी भर्ती और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग दोहराई। कर्मचारियों को कथित रूप से डराने-धमकाने की कार्रवाई बंद करने की मांग भी की गई। संगठनों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार समझौते को लागू करने और कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

फोटाे : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर हड़ताली कर्मियों को संबोधित करते हरियाणा अग्निशमन

फोटाे : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर हड़ताली कर्मियों को संबोधित करते हरियाणा अग्निशमन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed