फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   86 thousand rupees cheated from the youth

Rohtak News: युवक से 86 हजार रुपये ठगे

Tue, 27 Dec 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
86 thousand rupees cheated from the youth
रोहतक। भालौठ गांव के एक युवक से फ्रिज की किस्त जमा कराने के नाम पर किसी ने 86 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भालौठ गांव निवासी जयबीर ने दी शिकायत में बताया कि 26 नवंबर को उसने फ्रिज की ऑनलाइन किस्त जमा कराने के लिए कंपनी का ऑनलाइन टोल फ्री नंबर सर्च किया। जो नंबर मिला, उस पर कॉल की तो युवक ने कहा कि आपके बकाया की बात करके बताता हूं। राशि जमा कराने पर बकाया हटा देता हूं। इसके बाद कहा कि यूपीआई नंबर व मोबाइल नंबर के आखिरी पांच अंक डाले। ऐसा करने से उसके खाते से 86 हजार 77 रुपये कट गए। उसके बाद उसने बैंक में जाकर पता किया। जांच में पता चला कि आरोपी के बैंक खाते की लोकेशन दिल्ली स्थित करोल बाग है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed