फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   86 grams of gold and 1.4 kg of silver jewelery looted from jewelers' shop at Gun Point, shot in the foot of Mookabhadir Tau

गन प्वाइंट पर ज्वेलर्स की दुकान से 86 ग्राम सोने के और 1.4 किलो चांदी के आभूषण लूटे, मूकबधिर ताऊ के पैर में मारी गोली

Wed, 24 Feb 2021 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
86 grams of gold and 1.4 kg of silver jewelery looted from jewelers' shop at Gun Point, shot in the foot of Mookabhadir Tau
गोली लगने से घायल अनूप । संवाद न्यूज एजेंसी
श्याम कॉलोनी स्थित अनूप व दीपक ज्वेलर्स दुकान पर हथियारों से लैस तीन आरोपियों ने गन प्वाइंट पर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। आरोपियों ने 86 ग्राम सोने के और एक किलो 450 ग्राम चांदी के आभूषण लूटने के बाद जब फरार होने लगे तो बचाव में ज्वेलर्स का मूकबधिर ताऊ आया, तो एक आरोपी ने उसके पैर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी, इंदिरा कॉलोनी चौकी इंचार्ज एएसआई सुभाषचंद, सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, सीआईए टू प्रभारी एसआई नरेश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां से घायल को तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से गिरावड़ व हाल श्याम कॉलोनी के रहने वाले अनूप (55) ने कॉलोनी में ही घर के बाहर अनूप व दीपक ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित की हुई है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे दीपक दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक दुकान में घुसे। जिन्होंने दीपक की ओर पिस्तौल दिखाते हुए अपने हाथ में लिया बैग आगे की ओर किया और कहा कि जो कुछ भी है वह सब इस बैग में डाल दे। इसी दौरान दूसरा युवक दुकान से आभूषण उठाने लगा। जब वे आभूषण बैग में भरकर चलने लगे, इसी दौरान वहां दीपक की मां और ताऊ अनूप आ गया। आरोपियों ने दोनों को पिस्तौल दिखाई। अनूप मूकबधिर है। उसने आरोपियों को रोकना चाहा तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक आरोपी ने अनूप के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। दीपक के अनुसार आरोपी दुकान से 86 ग्राम सोने के आभूषण व एक किलो 450 ग्राम चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed