{"_id":"594446434f1c1bc0628b464c","slug":"81497646659-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 एमएम बारिश से शहर पानी-पानी, दो डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 एमएम बारिश से शहर पानी-पानी, दो डिग्री गिरा पारा
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। शुक्रवार सुबह हुई 30 एमएम बरसात ने गर्मी से राहत तो दी लेकिन शहर जलमग्न हो गया। बृहस्पतिवार को रात दो बजे से शुक्रवार 11 बजे तक हुई बारिश से शहर की प्रमुख सड़काें और गलियों में घंटों पानी भरा रहा। देर सायं तक विभाग के कर्मचारी पानी निकासी में लगे रहे। बिजली गुल होने के चलते कई स्थानों से जल निकासी भी नहीं हो पाई। राभरा मोहल्ले में बारिश के दौरान मकान गिर गया। वहीं, सुनारिया चौक पर डेयरी की छत गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई।
छोटूराम चौक, प्रेम नगर, सेक्टर, अंबेडकर नगर, शीला बाईपास, गोहाना अड्डा, पुराना आईटीआई, किला रोड, प्रताप मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, गोकरण और आउटर एरिया क्षेत्रों में बरसात का पानी निकालना मुश्किल हो गया। रात से ही बरसात का पानी एकत्रित होना शुरू हो गया और शुक्रवार देर रात कर सड़क पर पानी नहीं निकाला जा सका। पानी निकासी न होने के कारण कई स्थानों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया।
26 डिग्री आया न्यूनतम तापमान
तेज आंधी और बरसात के चलते तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री आ गया जो वीरवार को 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री कम यानी 37 डिग्री आ गया। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है।उद इसके बाद दो दिन बादल छाए रहेंगे। हालांकि मंगलवार से फिर तेज बारिश होने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया है। वहीं, कृषि विभाग के एआर सतीश ने बताया कि यह बरसात धान और ईख के लिए लाभदायक है।