फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhupinder and Deepender are weakening the Congress and strengthening the BJP: Abhay Chautala.

भूपेंद्र-दीपेंद्र कर रहे कांग्रेस को कमजोर, भाजपा को मजबूत : अभय चाैटाला

Mon, 24 Aug 2026 09:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder and Deepender are weakening the Congress and strengthening the BJP: Abhay Chautala.
47-गांव चमारियां में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो सुप्रीमों चौधरी अभय सिंह चौटाला का स्वागत करते
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र पर कांग्रेस को कमजोर कर भाजपा को मजबूत करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बहरूपिया करार दिया। वह सोमवार को चमारिया गांव में गढ़ी सांपला किलोई व रोहतक हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
चौटाला ने कहा कि भाजपा नेताओं ने प्रदेश में लूट मचा रखी है। करोड़ों की जमीनें कौड़ियों के भाव खरीदी जा रही हैं और विरोध करने वाले अधिकारियों का तबादला कर दिया जाता है। रोहतक इसका जीता-जागता सबूत है।
विज्ञापन

चौटाला ने दावा किया कि इनेलो की सरकार बनते ही अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया जाएगा। कहा, भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की जांच कर उन्हें जेल भेजा जाएगा, चाहे इसके लिए नई जेल ही क्यों न बनानी पड़े। उन्होंने 27 सितंबर को नूंह में होने वाली ताऊ देवीलाल जयंती रैली में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने हुड्डा के भेजे कथित नोटिस पर कहा कि हुड्डा भाजपा के एजेंट हैं। ईडी की रेड व एफआईआर के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई क्योंकि उन्होंने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। चौटाला ने चेतावनी दी कि यदि नोटिस मिला तो ऐसा जवाब देंगे जिसे सात पीढ़ियां याद रखेंगी।
इस मौके पर डॉ. नफे सिंह लाहली, बल्लू प्रधान, अरविंद गोस्वामी, इंद्र सिंह ढुल, कृष्ण कौशिक, सतीश नांदल, अनिल हुड्डा, स्वराज हुड्डा, सतीश दलाल, पप्पू नौनंद, सुशीला राणा आदि मौजूद रहे।

-----------
जो सरकार चीनी पर नियंत्रण नहीं कर सकती, वह देश नहीं चला सकती
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल टाइमपास कर रहे हैं जबकि प्रदेश का हर वर्ग सरकार से परेशान है। कहा, जो सरकार चीनी पर नियंत्रण नहीं कर सकती, वह देश नहीं चला सकती। चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी कहा कि पेपर लीक और बेरोजगारी से युवा सड़क पर हैं और सरकार पुलिस के सहारे उनकी आवाज दबा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और जल्द ही सत्ता परिवर्तन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed