{"_id":"6a8c672802f5935bae0a2d1e","slug":"tough-competition-for-pg-seats-psychology-merit-crosses-94-rohtak-news-c-17-ali1038-909609-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजी में सीट के लिए कड़ी टक्कर, साइकोलॉजी की मेरिट 94% पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजी में सीट के लिए कड़ी टक्कर, साइकोलॉजी की मेरिट 94% पार
Mon, 24 Aug 2026 09:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
40-प्रो. शमशेर सिंह हुड्डा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर के प्रमुख सरकारी कॉलेजों में पीजी की सीटों के लिए इस बार विद्यार्थियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पहली मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी की गई। पं. नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज में एमए साइकोलॉजी की कटऑफ 94.3% तक पहुंच गई। यानी 95 प्रतिशत के आसपास अंक वाले विद्यार्थियों को ही पहली मेरिट में जगह मिली।
इसके बाद एमएससी फिजिक्स 92.85% और एमए भूगोल 89% पर रहा। साइंस के कई विषयों में कटऑफ 85 प्रतिशत से ऊपर रही। एमएससी जूलॉजी की मेरिट 88.62 प्रतिशत, केमिस्ट्री 86.24 प्रतिशत, बॉटनी 86 प्रतिशत और गणित 85.50 प्रतिशत रही।
एमए पॉलिटिकल साइंस की कटऑफ 87.10 प्रतिशत और अंग्रेजी की 85.25 प्रतिशत रही। यानी सरकारी कॉलेज में पीजी की सीट के लिए सिर्फ आवेदन करना ही काफी नहीं बल्कि पहली मेरिट में जगह बनाने के लिए अच्छे अंकों की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
महिला कॉलेज में भी फिजिक्स सबसे आगे
राजकीय महिला कॉलेज की मेरिट में भी फिजिक्स सबसे ऊपर रहा। यहां एमएससी फिजिक्स की कटऑफ 89.44 प्रतिशत रही। बॉटनी 87.82 प्रतिशत, मैथमेटिक्स 86.31 प्रतिशत, अंग्रेजी 85.58 प्रतिशत और केमिस्ट्री 85.31 प्रतिशत पर रही। एमए हिंदी की कटऑफ 82.41 प्रतिशत और हिस्ट्री की 81.25 प्रतिशत रही। इससे साफ है कि छात्राओं में भी विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों की मांग मजबूत है।
अब 3 दिन का मौका, फीस नहीं भरी तो सीट पर संकट
राजकीय महिला कॉलेज प्रो. शमशेर सिंह हुड्डा ने बताया कि मेरिट में नाम आने के बाद अब विद्यार्थियों के सामने अगला टारगेट फीस जमा करना है। 25 से 27 अगस्त तक पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करने पर सीट खाली हो सकती है और उसका फायदा अगली काउंसिलिंग में दूसरे विद्यार्थियों को मिलेगा।
पहली लिस्ट के बाद खाली सीटों पर नजर
पहली मेरिट के बाद जिन सीटों पर दाखिला नहीं होगा। उनके लिए 28 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसके बाद 29 अगस्त को ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खुलेगा जबकि 30 अगस्त से 5 सितंबर तक लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी। ऐसे में पहली मेरिट में जगह नहीं बना पाए विद्यार्थियों के लिए अभी रास्ता बंद नहीं हुआ है। उनकी नजर अब खाली बची सीटों और अगली काउंसिलिंग पर रहेगी।