फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Those who clear garbage heaps honored

Rohtak News: कूड़े के ढेरों की सफाई करने वाले सम्मानित

Mon, 24 Aug 2026 09:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Aug 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Those who clear garbage heaps honored
49-सफाई कार्य में श्रमदान करने वालों को फूलमालाओं से सम्मानित करते ट्रस्ट के पदा​धिकारी। स्रोत
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण चौराहों और सड़कों पर लगे कूड़े के ढेरों की सफाई के लिए श्रमदान करने वालों को नीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट ने फूलमालाओं से सम्मानित किया। ट्रस्ट ने शिवाजी कॉलोनी चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया। ट्रस्ट के संस्थापक बृजेश गोयल ने कहा कि समाज की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। इस दौरान जसबीर कुमार, रमेश विज, सतीश दुआ, राकेश दुआ, सनी, गौरव एवं भौमिक को ट्रस्ट ने सम्मानित किया। समारोह में सुनील सिंधवानी, धर्म सिंह, प्रवीण सहगल, विकास नगर एवं पंडित वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed