फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU students to get free Wi-Fi and 20 GB of data every week.

Rohtak News: एमडीयू छात्रों को फ्री वाई-फाई, हर सप्ताह मिलेगा 20 जीबी डेटा

Mon, 24 Aug 2026 08:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Aug 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
MDU students to get free Wi-Fi and 20 GB of data every week.
रोहतक। एमडीयू कैंपस में विद्यार्थियों के लिए फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत विद्यार्थियों को हर सप्ताह 20 जीबी डेटा मिलेगा। सुविधा का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित फॉर्म भरकर विभाग के एचओडी से हस्ताक्षर व मुहर करवानी होगी। हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को फॉर्म पर हॉस्टल वार्डन के हस्ताक्षर भी करवाने होंगे। इसके बाद फॉर्म यूसीसी (यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर), डिस्टेंस बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर स्थित वाई-फाई सेक्शन में जमा करना होगा। फॉर्म जमा होने के करीब एक सप्ताह के भीतर विद्यार्थियों का वाई-फाई शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी निर्धारित लॉगिन के माध्यम से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। सुविधा का उद्देश्य कैंपस में विद्यार्थियों को पढ़ाई, शोध और ऑनलाइन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed