फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   4,850 people availed themselves of government services at the mega service camp.

Rohtak News: मेगा सर्विस कैंप में 4850 लोगों ने सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया

Mon, 24 Aug 2026 08:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
4,850 people availed themselves of government services at the mega service camp.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के चमारिया गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को मेगा सर्विस कैंप आयोजित किया गया। इइमें चमारिया, सिसरोली, बसंतपुर, जिंदराण व ब्राह्मणवास सहित आसपास के गांवों के लगभग 4850 लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. तरन्नुम खान के नेतृत्व में कैंप आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इसमें निर्वाचन विभाग, आयुष विभाग, परिवार पहचानपत्र, इंतकाल-जमाबंदी, आधार कार्ड, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, हरियाणा रोडवेज, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न बैंकों सहित कई विभागों ने हेल्प डेस्क स्थापित किए। इन डेस्कों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। डॉ. तरन्नुम खान ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नायब तहसीलदार विजेंद्र सहित अधिकारी मौजूद रहे।


सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान व एसडीएम आशीष कुमार ने हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या गंभीरता से सुनी जाए। इसके बाद विद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मेगा सर्विस कैंप का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed