फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   802 applications were received in Nekiram College and 303 in Women's College

Rohtak News: नेकीराम कॉलेज में 802 व महिला कॉलेज में 303 आवेदन आए

Fri, 23 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 23 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
802 applications were received in Nekiram College and 303 in Women's College
22सीटीके03-नेकीराम कॉलेज में दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच करते अध्यापक। संवाद - फोटो : kathua news
रोहतक।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चलते विद्यार्थियों ने आवेदन जमा कराने शुरू कर दिए हैं।
वीरवार शाम तक विभाग के पास ऑनलाइन पंडित नेकीराम शर्मा काॅलेज से 802 व राजकीय महिला महाविद्यालय में 303 छात्राओं ने आवेदन किया। कॉलेज में हेल्प डेस्क पर भी कर्मचारी विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करते नजर आए।

डीएचई की ओर से दाखिला शेड्यूल जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके तहत विद्यार्थी 9 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दस्तावेजों की जांच 15 जून तक व 19 जून का फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। दाखिला प्रक्रिया को लेकर कॉलेजों में चहल-पहल बनी हुई है। डॉ. अनिल खटकड़ के बताया कि वीरवार तक नेकीराम कॉलेज में 802 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed