फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   720 vials of banned drug caught, two arrested

720 शीशी प्रतिबंधित दवा पकड़ी, दो गिरफ्तार

Tue, 03 Aug 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
720 vials of banned drug caught, two arrested
गोहाना बाईपास के नजदीक सीआईए पुलिस ने छापा मारकर प्रतिबंधित दवा की 720 शीशी बरामद की है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित दवा को रोहतक से बंसतपुर ले जाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि बोहर गांव की तरफ से गोहाना रोड पर गोल चक्कर की तरफ से एक वैन आएगी। इसमें प्रतिबंधित दवाएं रखीं हैं। पुलिस ने गोल चक्कर पर नाका लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच सामने से वैन आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया। डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा की मौजूदगी में वैन की तलाशी ली गई। इस दौरान तीन कट्टों के अंदर प्रतिबंधित दवा की 720 शीशी मिली। प्रत्येक शीशी में 100 एमएल दवा थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिबंधित किया हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बसंतपुर निवासी सतबीर व ब्राह्मणवास निवासी सतीश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed