फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिटी के लिए कड़वासरा

सिटी के लिए कड़वासरा

Sat, 08 Dec 2018 02:15 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
सिटी के लिए कड़वासरा
पीजीआई रोहतक के सर्जरी विभाग प्रमुख
विज्ञापन

को तत्काल राहत से हाईकोर्ट का इनकार

प्रो. राजेंद्र कड़वासरा ने निलंबन के आदेश को हाईकोर्ट में दी थी चुनौती
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट में की थी प्रोफेसर के खिलाफ टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीजीआई रोहतक के सर्जरी विभाग के प्रमुख राजेंद्र कड़वासरा की निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फिलहाल उन्हें किसी तत्काल राहत से इनकार कर दिया है। हालांकि, हाईकोर्ट ने पीजीआई रोहतक को दस दिन में याचिका पर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

याचिका दाखिल करते हुए कड़वासरा ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने दौरे के बाद रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें याची के खिलाफ टिप्पणियां करते हुए उन्हें इलाज के बदले पैसे लेने का आरोपी बताया गया था। उसी के आधार पर वीसी ने उन्हें निलंबित कर दिया। याची ने कहा कि उन्हें नियुक्त करने वाली अथॉरिटी एग्जीक्यूटिव काउंसिल होती है और ऐसे में निलंबन के आदेश भी वही जारी कर सकती है, वीसी नहीं। साथ ही यह भी कहा गया कि उन्हें चार्जशीट नहीं दी गई है। इस पर यूनिवर्सिटी की ओर से कैविएट दाखिल करने वाले एडवोकेट तीव्र शर्मा ने हाईकोर्ट को बताया कि ईसी ने वीसी के निर्णय को मंजूरी दे दी है और ऐसे में याची की यह दलील कहीं नहीं टिकती। वहीं चार्जशीट तैयार कर ली गई है। हाईकोर्ट से याची ने निलंबन आदेश खारिज करने की मांग की तो शर्मा ने कहा कि निलंबन आदेश कोई सजा नहीं है बल्कि एक प्रक्रिया है और याची इसमें सहयोग करे ताकि जांच पूरी हो सके। यदि वह दोषी नहीं होंगे तो उनके खिलाफ कुछ नहीं होगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद करवासरा को कोई राहत न देते हुए सुनवाई 10 दिन के लिए टाल दी और अगली सुनवाई पर पीजीआई रोहतक को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed