{"_id":"5b75f37942c792643848d8ed","slug":"71534456697-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हित
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं पर कुलपति व डीन अकेडमिक अफेयर ने ली क्लास
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. ओपी कालरा व डीन अकेडमिक अफेयर डॉ. रोहतास कंवर यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के बाद धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मिली अव्यवस्थाओं पर दोनों अधिकारियों ने संबंधित स्टाफ की क्लास लगाई और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी।
सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद कुलपति धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, यहां उन्होंने कुछ बेडों पर बेड शीट नहीं मिली। इस पर अधिकारी ने संबंधित स्टाफ से इसका कारण पूछा। वहीं कुछ समय बाद डीन अकेडमिक अफेयर डॉ. यादव भी अपने विभाग में पहुंच गए। यहां कुछ स्टाफ के मौके पर न मिलने पर उन्होंने जमकर क्लास लगा दी। गौरतलब है कि इन दिनों संस्थान में सभी प्रशासनिक अधिकारी औचक निरीक्षण कर रहे हैं। हाल ही में निदेशक डॉ. नित्यानंद ने सीआएस ओपीडी के साथ अपने निदेशक कार्यालय का दो बार निरीक्षण किया। इसके बाद पूरे संस्थान में चर्चा है कि कभी भी अधिकारी निरीक्षण कर सकते हैं।