फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ओमेक्स सिटी की ग्रीन बेल्ट से इनेलो पार्षद समेत 23 लोगों के अवैध निर्माण तोड़े

ओमेक्स सिटी की ग्रीन बेल्ट से इनेलो पार्षद समेत 23 लोगों के अवैध निर्माण तोड़े

Thu, 12 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ओमेक्स सिटी की ग्रीन बेल्ट से इनेलो पार्षद समेत 23 लोगों के अवैध निर्माण तोड़े
फोटो: 102, 103, 104, 105, 105
विज्ञापन

---------

ओमेक्स सिटी की ग्रीन बेल्ट से इनेलो पार्षद समेत 23 लोगों के अवैध निर्माण तोड़े
- नहर से लगी ग्रीन बेल्ट पर किया गया था अवैध निर्माण, एक दबंग ने हंगामा कर अधिकारियों से गाली-गलौज कर दी धमकी, एफआईआर होगी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ओमेक्स सिटी में नहर से लगी ग्रीन बेल्ट पर किए गए 23 अवैध कब्जे बुधवार को नगर निगम, प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हटाए गए। इनमें एक निर्माण इनेलो के एक पार्षद ने भी किया है, जिसे भी तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक दबंग ने हंगामा कर दिया और अधिकारियों से भिड़ गए। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी जबकि 23 कब्जाधारियों पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

उपायुक्त यश गर्ग के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम रवींद्र, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार सुभाषचंद्र, उप पुलिस अधीक्षक गजेंद्र, एसएचओ अर्बन स्टेट देवेंद्र मान, सहायक नगर योजनाकार तिलकराज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर जितेंद्र नेहरा, सनी देव कुमार, शशिकांत, राजीव विज के साथ बिल्डिंग ब्रांच की टीम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से सहायक नगर योजनाकार विनेश एवं उनकी टीम ने नहर के साथ ग्रीन बेल्ट पर बनाए गए अवैध निर्माणों को हटाया। ग्रीन बेल्ट पर घर बना लिए गए थे, इसके साथ ही कई जगहों पर नींव बनाने के साथ ही चारदीवारी भी बनाई जा रही थी। इन सभी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध निर्माण करने वाले विरोध में उतर आए। इनमें से एक निर्माण इनेलो से पार्षद बलराज बल्लू का भी है। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। इसके साथ ही एक अन्य दबंग कब्जाधारक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज पर उतर आया। यहां तक कि अधिकारियों को अंजाम भुगतने की धमकी तक दे दी। संयुक्त आयुक्त नगर निगम ने बताया कि नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 350 के तहत अवैध निर्माणों को ढाया गया है। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन


- इनेलो पार्षद बोले, निर्माण अवैध था तो रजिस्ट्री क्यों की
इनेलो पार्षद बलराज बल्लू को नहर से लगी ग्रीन बेल्ट पर बिल्डर ने जमीन बेची है, इसके साथ ही उसकी रजिस्ट्री भी है। बलराज बल्लू ने कहा कि अगर निर्माण अवैध था तो रजिस्ट्री क्यों की गई। जब निर्माण में लाखाें रुपये लग गए तो निर्माण तोड़ दिया गया। यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed