{"_id":"59725f5c4f1c1bf16e8b47d7","slug":"71500667740-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
तीन गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या
भिवानी।
प्रेम नगर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की हत्या तीन गोली मारकर की गई थी। ये खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक दो गोलियां छाती से तो एक गोली सिर से निकली है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद अब मृतक की पहचान में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले प्रेमनगर गांव में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की अधजली लाश मिली थी। मृतक की उम्र करीब 28-30 वर्ष थी और मृतक के सिर में गोली लगने का निशान था। जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में उसका पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में पता चला कि तीन गोली मारकर युवक की हत्या की गई। दो गोली छाती में मारी गई थी तो एक सिर में। गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से काला तेल डालकर आग लगाई गई थी। आग से शव का 40 फीसदी तक हिस्सा जल गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस जांच भी मृतक की पहचान नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो पा रही है। जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। मृतक के शरीर से तीन गोलियां निकली है।