{"_id":"665378eb97ec0782720bf8ad","slug":"68-thousand-people-cheated-on-the-pretext-of-job-rohtak-news-c-17-roh1020-431534-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नौकरी का झांसा देकर ठगे 68 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नौकरी का झांसा देकर ठगे 68 हजार
Sun, 26 May 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 26 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
महम। भैणी भैरों गांव निवासी एक युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे 68 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। बोलने वाले ने उसे नौकरी लगवाने की एवज में पैसे मांगे। उसने बताया कि नौकरी के लालच में आकर उसने अपनी मां के खाते से रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
विज्ञापन