फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   613 उम्मीदवारों ने दी बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा

613 उम्मीदवारों ने दी बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा

Sun, 01 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
613 उम्मीदवारों ने दी बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा
फोटो सहित एसएनजे छह
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में आयोजित बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण करते कार्यकारी कुलपति डॉ. रोहताश यादव।

613 उम्मीदवारों ने दी बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा कार्यकारी कुलपति डॉ. रोहताश यादव के दिशा-निर्देशन मेें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों की फोटोग्राफी करवाई गई है। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित परीक्षा में पारदर्शिता के लिए सभी उम्मीदवारों के अंगुठों के निशान लिए गए। उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में पेन, एडमिट कार्ड व आईडी के अलावा कुछ भी नहीं ले जाने दिया गया। वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंतरिक्ष दीप ने बताया कि बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 645 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इसमें से करीब 613 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और 32 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। दो परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में व एक केंद्र नर्सिंग कॉलेज में बनाया गया था। डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि देर सायं परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया गया है, अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. आरके शर्मा, डॉ. संजीव नंदा, जयभगवान शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नोट : इसके रिजल्ट में टॉप आने वाले उम्मीदवारों की जानकारी लगभग एक घंटे बाद मिल जाएगी। इसके लिए जगह रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed