फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मृत्यु भोज पर प्रतिबंध, 13 की जगह 7 दिन रहेगा शोक

मृत्यु भोज पर प्रतिबंध, 13 की जगह 7 दिन रहेगा शोक

Mon, 12 Mar 2018 03:16 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
मृत्यु भोज पर प्रतिबंध, 13 की जगह 7 दिन रहेगा शोक
फोटो सहित...........
विज्ञापन

फ्लैग : नेहरा खाप ने लिया राज्य स्तरीय सम्मेलन में अहम फैसला
हेडिंग : मृत्यु भोज पर प्रतिबंध, 13 की जगह 7 दिन रहेगा शोक

: शादी समारोह में डीजे पर प्रतिबंध, नशे से बचाएंगे युवाओं को
: शहीद परिवारों की सहायता के लिए बनाया जाएगा कोष
: प्रदेश में सबसे ज्यादा नेहरा गोत्र के लोग सीएम के गांव निंदाना में
: सिरसा, गुड़गांव, सोनीपत व जींद से भी पहुंच समाज के लोग

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट समाज के नेहरा गौत्र में अब मृत्यु भोज नहीं दिया जाएगा। साथ ही किसी व्यक्ति की मौत पर 13 दिन की जगह अब सात दिन शोक मनाया जाएगा। रविवार को रोहतक की छोटूराम धर्मशाला में हुए नेहरा खाप के सम्मेलन में यह सामाजिक फैसला लिया गया। सम्मेलन में रोहतक के अलावा, सिरसा, जींद, सोनीपत, झज्जर व गुड़गांव से भी समाज के लोगों ने शिरकत की।

नेहरा खाप के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए नेहरा खाप द्वारा जनजागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। अभियान को शुरू करने से पहले रोहतक में खाप का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन बुलाया गया। इसमें प्रस्ताव पास किया गया कि नेहरा खाप में मृत्यु भोज नहीं दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। शादी समारोह में डीजे के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान भी चलेगा, क्योंकि एक शिक्षित नारी ही तीन परिवारों को शिक्षित कर सकती है।
विज्ञापन


आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाना चाहिए, ताकि वे देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को सक्षम बनाने के लिए विकास कौशल संस्थानों का निर्माण कर उन्हें प्रशिक्षित करने का काम कर रही है, लेकिन युवा नशे के दल दल में फंस कर अपना जीवन खराब कर लेते है। पूर्व मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और महापुरूषों के जीवन से प्ररेणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। नेहरा खाप के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से कई प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया। साथ ही नेहरा खाप के सदस्यों ने पर्यावरण बचाने के लिए प्रत्येक सदस्य से दो दो पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इसके अलावा सम्मेलन में शहीदों की वीरांगनाओं को स्मृति चिन्ह व शॉल भेट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद परिवारों को किया सम्मानित, बनेगा राहत कोष
नेहरा खाप के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा ने भिवानी के शहीद प्रदीप कुमार, झज्जर के गांव गुढ़ा के शहीद ओमप्रकाश व शहीद धर्मबीर, कबुलपुर गांव के शहीद जयदेव एव शहीद प्रसन्न की वीरांगनाओं को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता के लिए राहत कोष की स्थापना की घोषणा की। इस अवसर पर सम्मेलन आयोजक दलबीर सिंह नेहरा, जगत सिंह, राजस्थान से नेहरा खाप के प्रधान बजरंग लाल, यूपी से सुभाष नेहरा, पंजाब से लच्छीराम नेहरा, मीडिया प्रभारी अमित नेहरा, सतबीर नेहरा एडवोकेट, आजाद सिंह नेहरा, उदय बीर बरसोला, राकेश एडवोकेट, संदीप निंदाना व महेन्द्र नयाना ने भी खाप के लोगों को संबोधित किया।


प्रदेश में नेहरा गोत्र का सबसे बड़ा सीएम का गांव निंदाना
प्रदेश के अंदर रोहतक जिले में नेहरा गोत्र के सबसे ज्यादा लोग रहते हैं। इसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैतृक गांव को निंदाना को खाप का सबसे बड़ा गांव माना जाता है। इसके अलावा सिरसा, झज्जर, सोनीपत व गुड़गांव में भी खाप के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed