फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर ने दिया धरना

मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर ने दिया धरना

Wed, 14 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर ने दिया धरना
जल्द मांगे नहीं मानी गई तो प्रशासनिक कार्यों का करेंगी विरोध : कमला दलाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने प्रधान कमला दलाल की अध्यक्षता में स्थानीय मानसरोवर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। दलाल ने कहा कि केंद्र्र सरकार द्वारा वर्कर को मात्र 3000 रुपये व हेल्पर को 1500 रुपये मासिक भत्ता दिया जा रहा है। इसकी एवज में सुबह 8:45 से सायं 2:45 बजे तक लगातार ड्यूटी करवाई जाती है। इसके अलावा उनके ऊपर राज्य सरकारों तथा स्थानीय प्रशासन अन्य कार्य करने को भी मजबूर करता है। कई तरह के सर्वे करना, बीएलओ, जनगणना, इलेक्शन ड्यूटी करना इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार साल में 300 दिन बच्चों को खाना देने के आदेशों के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा किये जाने वाले अवकाश के भी पैसे नहीं मिलते और न ही कोई चिकित्सा अवकाश आदि का प्रावधान किया गया है। अगर किसी भी प्रकार का अवकाश 4 दिन से ज्यादा लेना है तो मानदेय भत्ता काटा जाता है। इस प्रकार अधिकारी हमारा शोषण कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी मुख्य मांगों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक निर्धारित न्यूनतम वेतन कुशल श्रमिक 18000 रुपये वर्कर तथा 15000 रुपये हेल्पर को दिए जाये। प्रदर्शन को पूनम, सुमन, अनीता, नीलम, शीला, बिमला, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा, कुसुम, सुंदरी, वीना, किताबो, कलावती, कृष्णा, सुपारी, शीलवंती, भतेरी देवी, निर्मला देवी, सुनील कुमारी, संतरा, सरोज, शीला, बीरमती, कृष्ण, शकुंतला, सुदेश, संतोष, सुशील, राजरानी, दर्शना, बिमला, अनीता, ईशवंती व बीरमती ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed