फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, चार पर केस दर्ज

जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, चार पर केस दर्ज

Mon, 03 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, चार पर केस दर्ज
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

बाढड़ा।
उपमंडल के गांव श्यामकलां में संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर मारने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर सास-ससुर, पति व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में 29 वर्षीय मृतका उर्मिला के पिता महेंद्र सिंह निवासी फरटिया ताल जिला भिवानी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2007 में श्यामकलां निवासी जगबीर के साथ की थी। उन्होंने बताया कि उर्मिला के सास-ससुर, देवर व पति उसे प्रताड़ित और उससे मारपीट करते थे। इस संबंध में वे कई बार गांव के प्रमुख लोगों को लेकर उर्मिला की ससुराल श्यामकलां भी पहुंचे थे। महेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को उर्मिला ने घर पर फोन कर अपनी मां को बताया कि परिवार के सभी सदस्य उसके साथ झगड़ रहे है। जिस पर उसकी मां ने सब ठीक हो जाने की सांत्वना दी। बाद में उर्मिला ने अपने भाई अमित को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा तंग करने की जानकारी देकर उसे श्यामकलां आने की बात कही जिस पर अमित ने उसे रविवार सुबह आने का आश्वासन दिया। मृतका के पिता ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे उर्मिला के पति जगबीर ने फोन कर उर्मिला के जहर पीकर आत्महत्या करने की सूचना उन्हें दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने श्यामकलां पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर ससुर जगदीश, सास रोशनी देवी, पति जगबीर व देवर प्रवीन के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed