फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6 colleges opened on paper, no admission and appointment

Rohtak News: कागजों में खोल दिए 6 कॉलेज, प्रवेश व नियुक्ति कोई नहीं

Tue, 11 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
6 colleges opened on paper, no admission and appointment
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। वर्ष 2022 में करनाल के निगदू में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई। यहां नौ प्राध्यापकों का वर्कलोड है, जबकि दो साल बाद भी यहां एक भी शिक्षक नियुक्त नहीं हुआ है। बगैर शिक्षक विद्यार्थियों को भी प्रवेश मिलना मुश्किल है। वास्तव में न भवन है, न स्टाफ और न ही विद्यार्थी। यह हाल अकेले निगदू का नहीं है, बल्कि प्रदेश में ऐसे पांच और राजकीय महाविद्यालयों का भी है। आरटीआई के तहत महानिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग (डीएचई) से यह जानकारी मिली है।
हरियाणा सूचना अधिकार मंच के राज्य संयोजक सुभाष को मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में सोनीपत के गन्नौर व जाखौली में राजकीय महाविद्यालय, फतेहाबाद, भिवानी के खरक कलां व कैथल के धनौरी में राजकीय महिला महाविद्यालय खोलने की घोषणा की जा चुकी है। ये कॉलेज अब तक घोषणाओं तक ही सीमित हैं। कागजों में बने ये कॉलेज अभी बाहर नहीं आए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को कम सीटों के कारण प्रवेश से वंचित रहना पड़ेगा। राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मारामारी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रोणाचार्य बगैर ही बन रहे एकलव्य
आरटीआई के आंकड़े बताते हैं कि राज्य के महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक 15 काॅलेज हैं। यहां सरकारी कॉलेजों के वर्कलोड के अनुसार 913 प्राध्यापक होने चाहिए, जबकि केवल 198 नियमित शिक्षक ही हैं। यहां 240 गेस्ट या एक्सटेंशन प्राध्यापकों के सहारे छात्रों के भविष्य को संवारा जा रहा है, जबकि 500 से ज्यादा पद जिले के काॅलेजों में रिक्त हैं। भिवानी जिले के 11 काॅलेजों में वर्कलोड के हिसाब से 574 एसोसिएट प्रोफेसर होने चाहिए। यहां नियमित प्राध्यापक 195 और गेस्ट या एक्टेंशन लेक्चरर 176 होने के बावजूद 203 पद रिक्त हैं। गुरुग्राम के सरकारी काॅलेजों में 228 पद रिक्त हैं। हिसार में 279 पद, फरीदाबाद में 242, भिवानी में 214, अंबाला में 103, जींद में 169, करनाल में 145, पलवल में 114, रोहतक में 170, सिरसा में 167, सोनीपत में 109, फतेहाबाद 143, पंचकूला के सात काॅलेजों में 100 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में 79 पद खाली हैं। हिसार में 82 पद और नारनौल में 75 पद रिक्त हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 गुरुग्राम में 78 पद, रेवाड़ी में 66 पद, सिरसा में 98 पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों में गेस्ट लेक्चरर के पदों को खाली माना जाए तो यह संख्या और अधिक हो जाएगी। प्रदेश में विद्यार्थी द्रोणाचार्य के बगैर ही एकलव्य बन रहे हैं।

कॉलेज के लिए भवन का भी इंतजार

प्रदेश में घोषित नए कॉलेजों को हकीकत देने के लिए स्टाफ के साथ अपने भवन की भी जरूरत है। प्रदेश में ज्यादातर कॉलेजों का अपना भवन नहीं है। नए भवन में लिए ग्रांट जारी होने पर ही काम शुरू हो पाएगा। फिलहाल कॉलेजों में शिक्षकों की दरकार ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed