फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   535 grams of heroin being sent to Sirsa, Hisar and Fatehabad seized, three including two women arrested

सिरसा, हिसार व फतेहाबाद भेजी जा रही 535 ग्राम हेरोइन जब्त, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
535 grams of heroin being sent to Sirsa, Hisar and Fatehabad seized, three including two women arrested
हिसार की एसटीएफ ने रोहतक के रास्ते सिरसा, हिसार व फतेहाबाद में सप्लाई की जा रही हेरोइन के साथ दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी कार से 535 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस संबंध में रोहतक के बहुअकबरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, रोहतक पुलिस ने भी शहर में एक युवक को 42 तो दूसरे को 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हिसार एसटीएफ को सूचना मिली कि हेरोइन हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में सप्लाई के लिए लाई जा रही है। आरोपी रोहतक के रास्ते आएंगे। एसटीएफ ने योजना के तहत रोहतक के बहुअकबरपुर थाने के नजदीक नाका लगाकर जांच पड़ताल की तो एक कार को शक के आधार पर रुकवाया। कार में भिवानी जिले के गांव पिंजौखरा निवासी धर्मेंद्र उर्फ देवेंद्र जबकि महिलाओं की पहचान फतेहाबाद निवासी सोनू व झज्जर जिला निवासी अनीता के तौर पर हुई। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 535 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गढ़ी मोहल्ला के दो युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार
उधर, रोहतक की सिटी पुलिस ने गढ़ी मोहल्ला निवासी गोविंद को 12 ग्राम व नीरज को 42 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। माल कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed