फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जै पास कर दिया तो तू म्हारा फूफा, फैल कर दिए तो हाम थारे फूफा

जै पास कर दिया तो तू म्हारा फूफा, फैल कर दिए तो हाम थारे फूफा

Fri, 12 Apr 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
जै पास कर दिया तो तू म्हारा फूफा, फैल कर दिए तो हाम थारे फूफा
रोहतक। ‘जै पास कर दिया तो तू म्हारा फूफा, फैल कर दिया तो मैं थारा फूफा...’, ‘गुरु जी मैने फैल ना करियो नहीं तो मेरा ब्याह ना होवै...’। भिवानी बोर्ड के परीक्षार्थियों ने पास होने के लिए उत्तरपुस्तिकाओं में प्रश्नों के उत्तर लिखने की बजाए इस तरह की मार्मिक व हास्यास्पद अपीलों का सहारा लिया है। इसके साथ साथ कुछ परीक्षार्थियों ने अध्यापकों को नंबर बढ़ाने के बदले में रुपये देने के नोट भी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे हैं।
विज्ञापन

शहर के मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं की ओपन व फ्रेश की उत्तर पुस्तिकाएं चेककी जा रही हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने वालेअध्यापकों के सामने हर रोज तीन से चार ऐसे केस आ रहे हैं, जिनमें परीक्षार्थियों ने अध्यापकों से अलग-अलग तर्क देकर उन्हें पास करने की अपील की है। अध्यापकों ने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने की बजाय प्रश्न पत्र को ही हुबहू उतार दिया है। वहीं एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि अगर वो इस परीक्षा में पास नहीं हो सका तो उसकी शादी रुक जाएगी।
विज्ञापन

-------
भिवानी बोर्ड से परीक्षा मूल्यांकन केंद्रों पर रखी जा रही आठ कैमरों से नजर
परीक्षा केंद्र की मुख्य परीक्षा नियंत्रक कांता देवी ने बताया कि उनके परीक्षा मूल्यांकन केंद्र पर आठ कैमरे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों की मॉनीटरिंग हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कंट्रोल रूम से होती है। इन कैमरों को लगाने का उद्देश्य मूल्यांकन की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रोहतक में तीन परीक्षा केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। मूल्यांकन के दौरान अगर किसी अध्यापक को उत्तर पुस्तिका में असंगत जवाब मिलते हैं तो अध्यापकों द्वारा उस प्रश्न के शून्य अंक दिए जाएंगे। हालांकि, इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।
-परमेश्वरी हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed