फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सहकारिता मंत्री के बिगड़े बोल, जो चाहिए मैं दूंगा

सहकारिता मंत्री के बिगड़े बोल, जो चाहिए मैं दूंगा

Sat, 08 Dec 2018 02:15 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री के बिगड़े बोल, जो चाहिए मैं दूंगा
फ्लैग : नगर निगम चुनाव के प्रचार में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का वीडियो वायरल
विज्ञापन

हेडिंग : ...बंदूक, गनमैन, पैसा जो चाहिए मैं दूंगा, 16 दिसंबर तक किसी चीज की कमी नहीं आने दूंगा
: पूर्व सीएम हुड्डा समर्थक मेयर प्रत्याशी सीताराम ने दी एसपी को लिखित शिकायत, कहा
-फरवरी 2016 जैसे हालात हो सकते हैं पैदा, मंत्री के शहर में प्रचार पर रोक लगाकर मामला दर्ज किया जाए
: एसपी बोेले, मामले की डीएसपी को सौंपी जांच
: मेयर प्रत्याशी ने राज्य चुनाव आयोग व निगम चुनाव अधिकारी को भी दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम चुनाव में माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। शुक्रवार को शहर में आपत्तिजनक पोस्टर के तुरंत बाद सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मंत्री कह रहे हैं कि, बंदूक, गनमैन या पैसा चाहिए, मैं 16 दिसंबर तक जो चीज चाहिए, वह देने के लिए तैयार हूं। इस संबंध में पूर्व सीएम हुड्डा समर्थक मेयर प्रत्याशी सीताराम सचदेवा ने लिखित शिकायत एसपी को दी है। आरोप है कि मंत्री उत्तेजित भाषण देकर माहौल खराब कर रहे हैं। एसपी ने मंत्री के खिलाफ शिकायत की डीएसपी को जांच सौंपी है।
पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि मंत्री वार्ड नंबर 10 की भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उनका एक वीडियो दो मीडिया चैनल पर दिखाया जा रहा है। इसमें मंत्री हाथ में माइक लेकर कह रहे हैं कि चुनाव में बंदूक, गनमैन, पैसा जो चाहिए मैं दूंगा। इतना कहते हैं कि समर्थक तालियां बजाने लगते हैं। फिर मंत्री कहते हैं कि 16 दिसंबर तक किसी भी चीज की कमी नहीं आने दूंगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे हालात बिगड़ने का डर है। मेरी जान को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में मनीष ग्रोवर को रोहतक में प्रचार करने से रोका जाए। साथ ही उनके खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

-------
मंत्री ग्रोवर की सफाई, हथियार से मतलब सरकारी सुरक्षा, पैसे से मतलब चुनाव में आर्थिक सहायता
जब पहरावर गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचा तो ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग दबंगई दिखाते हैं। पार्टी की प्रत्याशी महिला हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मैंने मंच से कहा कि वह झांसी की रानी हैं। बहादुर बेटी हैं। किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। हथियार से मतलब सरकारी सुरक्षा उपलब्ध करवाना, पैसा का मतलब चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक मदद देना था, ताकि अपना चुनाव लड़ सके। मैंने साफ-साफ कहा कि लोगों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। बेझिझक होकर खुलकर मतदान करें। क्या ऐसा कहना गलत है? जब कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो भाईचारा सामूहिक रूप से एकत्रित होकर आर्थिक मदद करता है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि आप चिंता न करें। बिल्कुल निडर होकर चुनाव लड़ेंगे और मतदान करेंगे। अगर कोई दबंगई दिखाएगा तो उसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को करेंगे। आप 4 सेकेंड की वीडियो की बजाय शुरू से लेकर अंत तक का भाषण सुने, सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट : यह पक्ष मंत्री की तरफ से उनके मीडिया प्रभारी नवीन नैन ने भेजा है।
----------
शिवाजी कॉलोनी थाने में मंत्री के खिलाफ दी शिकायत, रसीद नंबर 85
मेयर प्रत्याशी सीताराम सचदेवा की तरफ से शिवाजी कॉलोनी थाने में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ दी शिकायत पर पुलिस ने एक रसीद दी है। रसीद का नंबर 85 है।

-----------
वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। अगर आपत्तिजनक मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
...
मेरे पास अभी लिखित में शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो राज्य चुनाव आयोग के पास भेज दी जाएगी।
डॉ. यश गर्ग, डीसी
....
मंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने व चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। साथ ही रोहतक में उनके प्रचार पर रोक लगाई जाए। मेरी जान को खतरा बना हुआ है।
-सीताराम सचदेवा, मेयर प्रत्याशी एवं हुड्डा समर्थक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed