{"_id":"5b1af2854f1c1ba66e8b6f9b","slug":"51528492677-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहली में सत्संग भवन के साथ खुला शराब का ठेका, ग्रामीणों ने विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहली में सत्संग भवन के साथ खुला शराब का ठेका, ग्रामीणों ने विरोध जताया
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहली में सत्संग भवन के साथ खुला शराब का ठेका, ग्रामीणों ने विरोध जताया
: पास में ही कन्या विद्यालय और गांव की प्रमुख चार गलियों का रास्ता
: सोमवार को जिला उपायुक्त से मिलेगी पंचायत और ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिले के निकटवर्ती गांव लाहली में सत्संग भवन और कन्या स्कूल के पास शराब का ठेका खुलने का विरोध होना शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से ठेका बंद करने की मांग की है। इस बारे में पीड़ित सोमवार को जिला प्रशासन से मिल कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कृपाल आश्रम है जिसमें हजारों की संख्या में आसपास के गांवों और अन्य जिलों से भी संगत सत्संग में आती है। इसके अलावा कन्या स्कूल भी है। गांव की महिलाएं इसी मार्ग से पानी भरने के लिए जाती हैं। उनके लिए यहां से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने गांव से ठेका हटाने की मांग की है।
रिहायशी एरिया में शराब ठेका गलत, कराएंगे बंद
गांव के रिहायशी क्षेत्र में ठेका खोलना गलत है। लड़कियां यहीं से स्कूल से आती जाती हैं। गांव की अधिकतर महिलाएं इसी रास्ते से पानी भरने जाती हैं। साथ में सत्संग भवन है जहां पूजा-अर्चना होती है। ऐसे में यहां ठेका खोले जाना गलत है।
विज्ञापन
- भारत भूषण खन्ना, प्रधान सत्संग भवन
सोमवार को खुद लगा दूंगा ठेके पर ताला : सरपंच
ठेकेदार को बुलाकर कई बार ठेका बंद करने के लिए कहा गया है। ठेके के पास रिहायशी मकान, सत्संग भवन, कन्या स्कूल भी है। ग्रामीण ठेका खुलने का शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। ठेकेदार को समझाया तो वह बार बार एक दो दिन का समय मांगता रहा। सोमवार तक ठेका बंद नहीं हुआ तो वह स्वयं ग्रामीणों के साथ मिलकर ठेके पर ताला लगा देंगे।
- सरपंच अशोक मल्होत्रा, गांव लाहली
फोटो सहित
एसएनजे पांच : शराब के ठेके के सामने खड़ी महिलाएं विरोध जताते हुए।