फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   क्षत्रिय महासभा और अन्य संगठनों ने किया प्रदर्शन

क्षत्रिय महासभा और अन्य संगठनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा और अन्य संगठनों ने किया प्रदर्शन
क्षत्रिय महासभा और अन्य संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

भिवानी।
राजस्थान में आनंदपाल के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व अन्य संगठनों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार के खिलाफ रोष जताया और राजस्थान सरकार का पुतला फूंक रोष जताया। इसके बाद उन्होंने डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

आनंदपाल के एनकाउंटर मामले में शुक्रवार को राजपूत धर्मशाला में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, वीर महाराणा प्रताप युवा राजपूत सेना व इंटरनेशनल युवा राजपूत ब्रिगेड के युवाओं की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए राजस्थान सरकार व पुलिस के खिलाफ रोष जताया। बैठक में शांतनू चौहान व उपप्रधान आजाद सिंह ने इस मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग की। बैठक में उनके परिवार के सदस्यों पर बनाए गए मुकदमे व कुर्क की गई जमीनें वापस देने की मांग की। इसके बाद सभी जुुलूस के रूप में रोष प्रदर्शन करते हुए चिड़ियाघर मोड़ पहुंचे और यहां राजस्थान सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया। इसके अलावा लघु सचिवालय पहुंचकर रोष जताते हुए नायब तहसीलदार के माध्यम से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदीप भाटी, निखिल तंवर, प्रताप, धीरेंद्र प्रताप, आशीष, नुकुल, विनय दिनोदिया, सुरेंद्र, जयराणा, दिनेश, जसवंत सिंह देवसर, कुनालजीत सिंह, सूर्या प्रताप, प्रवीण, नरसी, नवीन, विराट, बीर सिंह चौहान, विक्की परमार, सुमित बौंद, राजेश राणा, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed