{"_id":"5d40b1f08ebc3e6d117f2d52","slug":"440-missing-in-six-months-from-the-district-105-not-yet-clue-rohtak-news-rtk508483712","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से छह माह में 440 लापता, 105 का अभी तक सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से छह माह में 440 लापता, 105 का अभी तक सुराग नहीं
विज्ञापन
जिले में पिछले छह माह में 440 अधिक लोग लापता हो चुके हैं। इनमें से 335 को ही पुलिस बरामद कर पाई है। जबकि 105 लोगों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता होने वालों में 100 से अधिक नाबालिग थे। पुलिस ने 80 से अधिक नाबालिगों को बरामद कर लिया है। वहीं लापता लोगों की बरामदगी के लिए परिजन पुलिस थाने से लेकर अफसरों तक के चक्कर काटने को मजबूर हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। हालांकि एसपी ने फिर से थानाध्यक्षों को लापता को तलाश करने के निर्देश दिए है।
बाल कल्याण समिति के पूर्व चेयरमैन डा. राज सिंह सांगवान के अनुसार अधिकतर देखने में आता है कि रोहतक के विभिन्न स्थानों से लापता होने वाले मासूम परिजनों की डांट फटकार के बाद मुंबई या फिर दिल्ली पहुंच जाते हैं। छह माह में 50 से अधिक मासूमों को दिल्ली और मुंबई से बरामद किया गया है।
पांच माह से लापता है नौकरीपेशा अरुण
रोहतक की राम गोपाल कालोनी निवासी 26 वर्षीय अरुण एक जनवरी को घर से प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए गया था। मगर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि थाना पुलिस से लेकर एसपी कार्यालय तक पर 20 से अधिक बार गुहार लगा चुका है। पुलिस बरामदगी की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। अरुण के परिवार में दो वर्षीय बेटी निकिता और पत्नी पूजा भी है। पूजा का कहना है कि अब वह पति के आने की आस ही छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
छात्रा कोमल का छह माह से सुराग नहीं
गोहाना रोड की रहने वाली बीए की छात्रा कोमल करीब छह माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। आज तक छात्रा कोमल का कोई पता नहीं लग सका है। परिजनों का कहना है कि कई बार थाना पुलिस से लेकर अफसरों से गुहार लगा चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है।
सुनील के आने की आस ही छोड़ चुके
सलारा मोहल्ला निवासी सुनील मार्च में बाजार से घर आते समय लापता हो गया था। परिजनों ने थाने पर शिकायत की। पुलिस ने तलाश भी शुरू की मगर पांच माह बाद भी सुनील का सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस लापता लोगों को तलाश करने का प्रयास करती है। कई बार परिजनों की डांट से क्षुब्ध होने से लेकर झगड़ा होने पर भी लोग घर छोड़कर चले जाते हैं। लापता लोगों को फिर से तलाशने के निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिए गए हैं। - राहुल शर्मा, एसपी