फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विदेशी कंपनियों और बड़े घरानों की जेब भरने का काम कर रही भाजपा

विदेशी कंपनियों और बड़े घरानों की जेब भरने का काम कर रही भाजपा

Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
विदेशी कंपनियों और बड़े घरानों की जेब भरने का काम कर रही भाजपा
विदेशी कंपनियों और बड़े घरानों की जेब भरने का काम कर रही भाजपा
विज्ञापन


भाजपा की कथनी और करनी में अंतर: ललित मोहन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कांग्रेस प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने पेट्रोल-डीजल के दरों में भारी बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा की । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिये बार-बार गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि कर रही हैं ।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क हैं, यह बात जनता के सामने आ गई है। भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से बहुत बड़े-बड़े वायदे करके वोट हासिल किए। सरकार बनाई, लेकिन जनता से किया कोई वायदा पूरा नहीं किया। इससे भाजपा का असली चेहरा सबके सामने आ गया । महंगाई कम करने का वायदा कर सत्ता पर काबिज हुई मोदी सरकार ने लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया हैं । अच्छे दिन आने का वायदा कर लोगों के महंगे दिन शुरू कर दिये हैं। जनता के साथ ऐसे अन्याय को कांग्रेस किसी कीमत पर सहन नहीं करेगी। यदि सरकार ने पेट्रोल व डीजल में वृद्धि वापस नहीं ली तो कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता जुगाड़ से नहीं तर्जुबे से चलती हैं। प्रदेश का जागरूक मतदाता भाजपा के जुगाड़ को समझ चुका हैं। आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed